फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chuath Mehndi: हाथों पर नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग गाढ़ा, तो इन टिप्स को करें ट्राई

Tue, 11 Oct 2022 02:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 11 Oct 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth Special Mehndi Natural And Easy Tips For Darker Mehndi Colour On Karva Chauth
Mehndi Designs - फोटो : Istock

हर सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती है। साथ ही पूजा के लिए पूरे सोलह श्रृंगार कर तैयार होती है। इन सोलह श्रृंगार में एक श्रृंगार मेहंदी भी है। जिसे महिलाएं अपने हाथों पर सजाती हैं। मान्यता है कि मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा चढ़ता है उसके पति की आयु उतनी लंबी होती है। लेकिन बहुत सी महिलाओं के हाथों पर मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं चढ़ता है। जिसके कई कारण होते हैं। अगर आप चाहती हैं कि मेहंदी का रंग आपके हाथों पर भी बिल्कुल गाढ़ा चढ़े, तो इन नुस्खों को आजमाकर देखें।

Karwa Chauth Special Mehndi Natural And Easy Tips For Darker Mehndi Colour On Karva Chauth
Mehndi Designs - फोटो : Istock

वैसे तो इन दिनों केमिकल वाली मेहंदी आती है जो बिना मेहनत के ही गाढ़ी चढ़ जाती है। लेकिन इन केमिकल वाली मेहंदी से हाथों की स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ऑर्गेनिक मेहंदी ही लगाने की कोशिश करनी चाहिए। नेचुरल मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए ये छोटे उपाय बड़े काम आ सकते हैं। 

Karwa Chauth Special Mehndi Natural And Easy Tips For Darker Mehndi Colour On Karva Chauth
mehndi design - फोटो : social media
चीनी और नींबू का रस

बहुत से महिलाओं के हाथ काफी ठंडे होते हैं। जिन पर मेहंदी सूखकर जल्दी से गिरने लगती है। जिसकी वजह से वो रच नहीं पाती। इसके लिए आप नींबू के रस और चीनी को घोलकर रख लें। फिर रूई की मदद से हाथों पर इसे लगाएं। जहां भी मेहंदी लगाई हो आपने इस रस को वहां लगाकर छोड़ दें। चीनी और नींबू मेहंदी को अच्छी तरह से चिपकाकर रखेगा जिससे मेंहदी का रंग पूरी तरह से चढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth Special Mehndi Natural And Easy Tips For Darker Mehndi Colour On Karva Chauth
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia
लगाएं सरसों का तेल

अगर हाथों पर मेहंदी का रंग गाढ़ा नहीं होता तो इसे पानी से ना छुड़ाएं। कई महिलाओं की आदत होती है वो मेहंदी को पानी से छु़ड़ा लेती हैं। जिसकी वजह से रंग फीका हो जाता है। मेहंदी को पानी की बजाय सरसों के तेल की मदद से छुड़ाएं। हाथों-पैरों में जहां मेहंदी लगी हो वहां पर सरसों का तेल लगाकर धीरे-धीरे मेहंदी छुड़ाएं। इससे रंग गाढ़़ा ही बना रहेगा। 

विज्ञापन
Karwa Chauth Special Mehndi Natural And Easy Tips For Darker Mehndi Colour On Karva Chauth
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram/weddingwireindia
लौंग से रंग होगा गाढ़ा

मेहंदी का रंग गाढ़ा करना है तो तवे पर लौंग को रखकर गर्म करें। जब गर्म होकर धुआं निकलने लगे तो इस धुएं को हाथों पर सिकाईं के काम में लाएं। इससे भी मेहंदी गाढ़ी रचेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed