फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: दिवाली पर चाहिए दमकती त्वचा तो घर पर ही करें फेशियल, बिना पैसे खर्च किए आएगा चेहरे पर निखार

Sun, 12 Nov 2023 08:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 12 Nov 2023 08:00 AM IST
सार

त्योहार की भागदौड़ में अगर आपके चेहरे की चमक कम हो गई है तो हम आपको घर पर ही फेशियल करने का सही तरीका बताने जाएंगे।

विज्ञापन
Diwali 2023 how to do facial  at home in hindi homemade facial tips
Diwali 2023

Diwali 2023: दिवाली का त्योहार आ गया है। ऐसे में बाजार लोगों से गुलजार हैं। हर कोई बाजार में त्योहार के लिए खरीदारी कर रहा है। इस बार दिवाली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर लोग एक दूसरे के घरों में भी जाते हैं। ऐसे में अच्छे से तैयार होना तो स्वाभाविक है।



त्योहार के दिन तैयार होने के लिए लोग ना सिर्फ नए-नए कपड़े पहनते हैं, बल्कि वो अपने हेयर स्टाइल से लेकर मेकअप तक का खास ध्यान रखते हैं। दिवाली से पहले चलने वाली साफ-सफाई की वजह से स्किन काफी डल हो जाती है, जिसको सही करने के लिए बहुत से लोग पार्लर जाकर फेशियल कराते हैं, लेकिन बहुत से लोगों के पास इसका समय नहीं होता है।

ऐसे में हम आपको घर पर ही फेशियल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। घर पर फेशियल करने से एक तो आपके पैसे की बचत होगी, इसके साथ ही आपका समय भी बचेगा तो आइए देर ना करते हुए आपको भी घर पर फेशियल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 

Diwali 2023 how to do facial  at home in hindi homemade facial tips
Diwali 2023 - फोटो : istock

फेशियल करने के लिए चाहिए ये सामान

  • फेस क्लींजर
  • फेशियल स्क्रब
  • पानी से भरा बर्तन
  • टोनर
  • मॉइस्चराइजर
  • तौलिया
Diwali 2023 how to do facial  at home in hindi homemade facial tips
Diwali 2023 - फोटो : pixabay

विधि

घर पर फेशियल करने के लिए सबसे पहले एक हेड बैंड की मदद से अपने बालों और बेबी हेयर को अच्छे से पीछे की साइड कर लें। ताकि फेशियल के वक्त ये चेहरे पर चिपकें नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023 how to do facial  at home in hindi homemade facial tips
Diwali 2023

इसके बाद अपने चेहरे को पानी से अच्छे से साफ कर लें। चेहरा साफ करने के लिए आप फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। फेशियल से पहले चेहरा धोने के लिए ना ज्यादा गर्म पानी सही रहेगा और ना ही ज्यादा ठंडा पानी। हमेशा गुनगुने पानी से ही चेहरा धोएं।

विज्ञापन
Diwali 2023 how to do facial  at home in hindi homemade facial tips
Diwali 2023

इसके बाद चेहरे को स्क्रब करने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्कब्र की मदद से आपके चेहरे की डेड स्किन हट जाएगी। स्क्रब करने के बाद चेहरे को धोकर गुनगुने पानी से साफ कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed