फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Narak Chaturdashi 2023: दिवाली पर चाहिए खूबसूरत चेहरा तो नरक चतुर्दशी पर हल्दी से करें उबटन, जानें इसका तरीका

Sat, 11 Nov 2023 09:24 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 11 Nov 2023 09:24 AM IST
सार

वैसे तो आजकल उबटन के रेडीमेड पैक्स भी मिल जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो पारंपरिक तरह से घर पर ही हल्दी का उबटन तैयार कर सकती हैं।

विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2023 how to make haldi ubtan for glowing face
Narak Chaturdashi 2023 - फोटो : istock

Narak Chaturdashi 2023: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसे हर कोई बेहद धूमधाम से मनाता है। पांच दिन चलने वाले दीपोत्सव के महापर्व की धूम हर जगह दिखाई देने लगी है। इस महापर्व की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से होती है। धनतेरस के दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं और मिठाइयां खाते हैं। इसके अगले दिन लोग छोटी दिवाली यानी कि नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी के दिन लोग घरों को अच्छे से साफ करते हैं। इस दिन उबटन लगाने की भी परंपरा है।



वैसे तो आजकल उबटन के रेडीमेड पैक्स भी मिल जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो पारंपरिक तरह से घर पर ही हल्दी का उबटन तैयार कर सकती हैं। हल्दी में पाए जाने वाले तत्वों से आपका चेहरा खिल उठेगा। अगर आप घर पर उबटन बनाएंगी तो इसमें किसी प्रकार के केमिकल मिले नहीं होंगे, जिस वजह से किसी तरह के साइड इफेक्ट का डर नहीं होगा। 

Narak Chaturdashi 2023 how to make haldi ubtan for glowing face
Narak Chaturdashi 2023

हल्दी, दूध और शहद

इन तीनों की मदद से उबटन बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चुटकी हल्दी लेकर और उसमें 2 चम्मच दूध और एक चम्मच शहद मिला लें। इसके बाद इस उबटन को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगाए रखने के 15 मिनट बाद धो लें। इसके इस्तेमाल से दिवाली के त्योहार पर आपका चेहरा खिला खिला रहेगा।

Narak Chaturdashi 2023 how to make haldi ubtan for glowing face
Narak Chaturdashi 2023 - फोटो : iStock

हल्दी और नीम

नीम और हल्दी दोनों चीजों में ही ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की कई परेशानियों को दूर करते हैं। इसको बनाने के लिए एक से 2 चम्मच नीम का पाउडर लें और उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लें। इस पेस्ट में हल्का पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2023 how to make haldi ubtan for glowing face
Narak Chaturdashi 2023 - फोटो : iStock

हल्दी और दही

दही में दो चुटकी हल्दी मिलाकर आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इस पेस्ट की मदद से अपने चेहरे पर आप स्क्रब भी कर सकते हैं। स्क्रब करने के बाद उसे कुछ समय बाद धो दें।

विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2023 how to make haldi ubtan for glowing face
Narak Chaturdashi 2023

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी

इस उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें पानी मिलाकर कुछ देर अलग रख दें। इसके बाद इसमें एक से 2 चुटकी हल्दी और जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इससे आपका चेहरा दमक उठेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed