फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: दिवाली की सफाई के दौरान रखना है त्वचा का ध्यान तो इन टिप्स को करें फॉलो

Tue, 07 Nov 2023 11:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 07 Nov 2023 11:41 AM IST
सार

आजकल सभी जगहों पर दिवाली की सफाई चल रही है। इस दौरान आपको अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन
Diwali 2023 skin care tips during cleaning before diwali
Diwali 2023 - फोटो : istock

Diwali 2023: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसके आने से पहले लोग ना सिर्फ नए-नए कपड़े खरीदते हैं, बल्कि घरों की साफ-सफाई भी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन भगवान श्रीराम लंकापति रावण का वध करके 14 वर्ष बाद अयोध्या वापस आए थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों में पूरी अयोध्या को जगमग कर दिया था। तभी से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली के समय मौसम में काफी परिवर्तन होने लगता है। जैसे-जैसेै ठंडक बढ़ती है, वैसे-वैसे त्वचा में बदलाव आने लगते हैं।



खास तौर पर दिवाली से पहले होने वाली सफाई भी अपना खराब असर लोगों की त्वचा पर छोड़ जाती है। ऐसे में त्योहारों की सफाई में ये बेहद जरूरी है कि आप अपनी त्वचा का भी खास ध्यान रखें। त्वचा का ध्यान रखने के लिए हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताने जा रहे हैं, ताकि त्योहारों में आपकी स्किन डल ना लगे और आपकी दमकती हुई त्वचा देखकर लोग इसकी तारीफ करें। 

Diwali 2023 skin care tips during cleaning before diwali
Diwali 2023 - फोटो : instagram

चेहरे को सूती कपड़े से बांधे

सफाई के वक्त चेहरे पर काफी गंदगी जम जाती है। ऐसे में सफाई करते वक्त अपने चेहरे को अच्छे से सूती कपड़े से कवर कर लें। ताकि इससे आपका चेहरा गंदगी से बचा रहेगा। 

Diwali 2023 skin care tips during cleaning before diwali
Diwali 2023

त्वचा को धोएं जरूर

भले ही चेहरे को आप कवर करके रखें लेकिन इसके बाद भी सफाई से पहले और सफाई के बाद चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश की मदद से साफ जरूर करें। फेसवॉश लगाते ही जल्दबाजी में चेहरे को न धोयें। फेसवॉश का इस्तेमाल करते वक्त 1-2 मिनट के लिए मसाज करें और फिर ही पानी से चेहरा धोयें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023 skin care tips during cleaning before diwali
Diwali 2023 - फोटो : Istock

क्लीजिंग मिल्क का जरूर करें इस्तेमाल
 
चेहरे की गंदगी को साफ करके वक्त ध्यान रखें कि चेहरे को ज्यादा रगड़ें नहीं। क्लीजिंग मिल्क के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे को सही से साफ कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए एक कॉटन पैड में आपको क्लीजिंग मिल्क लेना है और फिर उससे चेहरे को साफ करना है।

विज्ञापन
Diwali 2023 skin care tips during cleaning before diwali
Diwali 2023

सफाई से पहले कुछ ना लगाएं

लोगों को लगता है कि अगर वो सफाई से पहले सही से स्किन केयर कर लेंगे तो गंदगी का असर उनके चेहरे पर नहीं होगा लेकिन ऐसा नहीं है। यदि आप किसी तरह का मॉइश्चराइजर या कोई क्रीम लगाकर सफाई करने जा रहे हैं तो इसका आपकी त्वचा पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed