फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्क फ्रॉम होम में वीडियो कॉल के जरिए हो रही मीटिंग तो इस तरह से दिखें परफेक्ट

Mon, 13 Apr 2020 07:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 13 Apr 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
easy beauty hacks to look perfect on video call

लॉकडाउन के कारण पूरे देश में आवाजाही बंद है। लोग घरों में रहने को मजबूर है। जिसकी वजह से सारे कार्यालयों में घर से काम करने का आदेश दिया गया है और मीटिंग वगैरह के लिए वीडियो कॉल का सहारा लिया जा रहा है। ऐसे में लड़कियों के सामने सबसे बड़ी समस्या होती है परफेक्ट न दिखने की। क्योंकि कई बार देखा गया है कि वीडियो कॉल में चेहरे की कमियां नजर आने लगती है। ऐसे में शर्मिदा होना पड़ जाता है। लेकिन इन छोटे-छोटे टिप्स के माध्यम से आप खुद को प्रेंजेन्टेबल दिखा सकती हैं। तो आगे की स्लाइ़ड में देखिए साधारण सी मेकअप ट्रिक्स जो आपके काम आएंगी।


 
easy beauty hacks to look perfect on video call
नेचुरल लाइट का करें इस्तेमाल

जब भी आपको वीडियो कॉल पर मीटिंग करनी हो तो किसी ऐसे कमरे में बैठे जहां पर खिड़कियां हो और नेचुरल रोशनी आती हो। या फिर कैमरे पर रोशनी पीछे की तरफ से पड़ रही हो। ऐसा करने से चेहरा ठीक दिखता है।




 
easy beauty hacks to look perfect on video call
- फोटो : newsatlas
फिल्टर का इस्तेमाल

बहुत सारे कैमरों में फिल्टर भी होते हैं जो चेहरे को स्मूद दिखाते हैं। साथ ही इन्हें देखने से पता भी नहीं चलता कि आपने अपने कैमरे पर फिल्टर का इस्तेमाल किया है। ये चेहरे के कांप्लेक्शन को सही करते हैं और कमियों को ब्लर कर देते हैं। जिसकी वजह से चेहरा सही दिखने लगता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy beauty hacks to look perfect on video call
- फोटो : pixa
सही बेस मेकअप 

घर पर रहकर भी मेकअप करिए। जैसे कि बेस लगाने से पहले मॉइस्चराइजर के साथ कलर करेक्शन वाली क्रीम का इस्तेमाल वीडियो कॉल के लिए सही होगा। अगर आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो इन्हें कंसीलर की मदद से जरूर छुपाइए।


 
विज्ञापन
easy beauty hacks to look perfect on video call
आईशैडो का इस्तेमाल करें

बहुत बार वीडियो कॉल के समय आंखे थकी हुई सी नजर आती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आंखों के ऊपर थोड़ा सा शिमरी आईशैडो लगाएं। ऐसा करने से चेहरा ठीक दिकने लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed