फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिपस्टिक का धब्बा बन जाता है चाय-कॉफी के मग में, तो ये हैक्स आएंगे काम

Sat, 02 Jan 2021 04:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 02 Jan 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
five lipstick hacks to stay all day and not get choppy lips
Lipstick - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है। लेकिन सुबह के समय लिपस्टिक का प्यारा सा शेड लगाने के बाद दोपहर होते-होते होंठ सूखे से नजर आने लगते हैं। जिसकी वजह से लिपस्टिक का रंग भी खत्म होने लगता है और होठों के बीच में दरारें सी नजर आने लगती हैं। जिसकी वजह से सारा इंप्रेशन बिगड़ जाता है। वहीं कई बार डार्क कलर की लिपस्टिक लगाने के बाद उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है जब मीटिंग के बीच चाय या कॉफी के मग पर होठों के निशान बन जाते हैं। इस तरह की परेशानी से बचकर अगर चाहती हैं कि लिपस्टिक पूरे दिन टिकी रहे। तो ये हैक्स जरूर अपनाएं। इनकी मदद से लिपस्टिक दिनभर तरोताजी सी नजर आएगी।

five lipstick hacks to stay all day and not get choppy lips
lips

लिपस्टिक को होठों पर लगाने के पहले अच्छे से उसे मॉइश्चराइज और स्क्रब से साफ जरूर करें। जिससे कि होठों पर जमा डेड स्किन साफ हो जाए। उसके बाद होठ पर पेट्रोलियम जेली या लिप बाम लगाएं। फिर कुछ देर बाद लिपस्टिक लगाएं।

five lipstick hacks to stay all day and not get choppy lips
janhvi kapoor - फोटो : instagram
करें कंसीलर का इस्तेमाल 

कई बार डार्क कलर की लिपस्टिक बाहर की तरफ निकल जाती है। जो देखने में खराब लगती है। इस तरह की शर्मिंदगी वाली परिस्थिति से बचना है तो होठों के इर्द गिर्द कंसीलर की आउटलाइन लिपलाइनर की तरह बनाएं। ये एक बैरियर की तरह काम करेगा और आपकी लिपस्टिक को बाहर निकलने से रोकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
five lipstick hacks to stay all day and not get choppy lips
lipstick

लिपस्टिक लगाने के लिए सीधे स्टिक की जगह पर ब्रश का इस्तेमाल करें। ब्रश से लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले उसे लेकर होठों के बीचोबीच लगाएं। फिर उसे पूरे होंठ पर फैलाकर अच्छे से भरें। ब्रश से लगाने से लिपस्टिक पूरे होंठ पर अच्छे से लगेगी और कलर भी होठों पर सोखेगा।

विज्ञापन
five lipstick hacks to stay all day and not get choppy lips
lips - फोटो : pixa
करें टिश्यू का इस्तेमाल

लिपस्टिक लगाने का सबसे खास हैक है टिश्यू पेपर का इस्तेमाल। लिपस्टिक लगा लेने के बाद टिश्यू पेपर लेकर उसे दोनों होंठ के बीच में दबा लें। ऐसा करने के लगी हुई अतिरिक्त लिपस्टिक आसानी से हट जाएगी। अब एक और टिश्यू पेपर लेकर इसे होंठो से सटा लेने के बाद ऊपर से ट्रांसक्लूएंट पाउडर छिड़के। फिर इसके बाद एक कोट और लिपस्टिक की लगाएं। ऐसा करने से लिपस्टिक आपके होठों पर सील हो जाएगी और ड्राई-ड्राई नही लगेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed