फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: त्वचा को समय से पहले नहीं करना बूढ़ा तो इन चीजों से बना लें दूरी

Sat, 01 Oct 2022 01:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 01 Oct 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
foods that increase fine lines wrinkles and early aging on skin
skin aging - फोटो : istock

त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए केवल बाहरी चीजों की जरूरत नहीं पड़ती। बल्कि सही डाइट और रूटीन भी चेहरे की चमक को बढ़ाती है। अगर आप चेहरे पर समय से पहले ही फाइन लाइंस और रिंकल्स नहीं चाहती हैं। तो खाने की चीजों से दूरी बना लेने में ही भलाई है। त्वचा में पोषक तत्वों की कमी और उम्र के बढ़ने की वजह से त्वचा ढीली पड़ने लगती है। जिसे दूर करने के लिए सही डाइट फॉलो करना जरूरी है। तो चलिए जानें वो कौन सी चीजें जो खाने से स्किन एजिंग के प्रोसेस को तेजी से बढ़ाती हैं। 

foods that increase fine lines wrinkles and early aging on skin
fried food - फोटो : istock
तली हुई चीजें

तला हुआ खाना आमतौर पर नुकसान ही करता है। लेकिन क्रेविंग होने पर कभी-कभार खा लेने में ज्यादा बुराई भी नही है। लेकिन जब हम लगातार फ्राईड फूड को खाने लगते हैं। तो ये स्किन को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। साथ ही सेहत भी खऱाब होने लगती है। इसलिए फ्राईड फूड को कभी-कभी और बेहद कम मात्रा में खाने की कोशिश करनी चाहिए। इसकी बजाय अगर आप फ्रूट्स वगैरह खाएंगी तो ये स्किन को नेचुरली ग्लो करने और टाइट करने में मदद करेगा। 

foods that increase fine lines wrinkles and early aging on skin
sugar - फोटो : istock
सफेद चीनी

सफेद चीनी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होती है। डॉक्टर भी इसे कम से कम खाने की सलाह देते हैं। अगर आप डाइट में सफेद चीनी की मात्रा को कम नहीं कर पाते हैं तो धीरे-धीरे स्किन का ग्लो खत्म होने लगता है। तले हुए खाने की तरह ही सफेद चीनी भी स्किन में रिंकल्स, फाइन लाइंस को बढ़ाने का काम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
foods that increase fine lines wrinkles and early aging on skin
butter - फोटो : istock
मक्खन

बटर का ज्यादा सेवन स्किन के लिए ठीक नहीं होता है। ज्यादा मक्खन का सेवन करने से स्किन की इलास्टिसिटी को नुकसान पहुंचता है। इसलिए मक्खन की बजाय ऑलिव ऑयल या एवोकाडो ऑयल का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। 

विज्ञापन
foods that increase fine lines wrinkles and early aging on skin
coffee - फोटो : istock
सॉफ्ट ड्रिंक्स, कॉफी, चाय
अगर आप इन तीनों ड्रिंक का सेवन रोजाना करते हैं। तो आपकी स्किन जल्दी ही बूढ़ी दिखने लगेगी। कैफीन और एल्कोहल स्किन का मॉइश्चर खत्म कर देती है। जिससे स्किन ड्राई और कड़ी दिखने लगती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed