फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dark Circle: डार्क सर्कल की समस्या दूर करनी है तो जरूरी है रूटीन में ये बदलाव

Tue, 04 Oct 2022 11:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 04 Oct 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
get rid of dark circles do changes in routine
dark circle - फोटो : istock

आंखों के नीचे काले घेरे दिखने में खराब लगते हैं। जिसकी वजह से चेहरा मुरझाया हुआ सा दिखता है। इन काले घेरों को दूर करने के लिए कई बार लड़कियां और लड़के महंगे क्रीम का सहारा लेती हैं। लेकिन उससे भी फर्क नहीं पड़ता। अगर चेहरे पर दिख रहे काले घेरों को कम करने में महंगी क्रीम भी असर नहीं दिखा पा रही है। तो जरूरत है अपने रूटीन में बदलाव लाने की क्योंकि लैपटॉप, मोबाइल ज्यादातर देर तक चलाना। भरपूर नींद ना लेने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। तो चलिए जानें कैसे रूटीन में बदलाव लाकर इन काले घेरों को दूर किया जा सकता है। 

get rid of dark circles do changes in routine
dark circle - फोटो : istock
पानी पीना है जरूरी

कई बार भरपूर मात्रा में पानी ना पीने की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। इसलिए शरीर को हेल्दी रखने के लिए तीन से चार लीटर पानी जरूर पिएं। शरीर के हाई़ड्रेटेड रहने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या कम होती है। 

get rid of dark circles do changes in routine
sleep - फोटो : istock
नींद है जरूरी

आंखों की थकान दूर करने के लिए जरूरी है सात से आठ घंटे की नींद। नींद पूरी होने से स्किन भी फ्रेश फील करती और डार्क सर्कल की समस्या खत्म होती है। इसलिए हमेशा नींद भरपूर मात्रा में लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
get rid of dark circles do changes in routine
exercise - फोटो : pixa
एक्सरसाइज

शरीर को फिट रखना है तो थोड़ी एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें। इससे मूड भी ठीक होता है और बीमारियां भी नहीं घेरती। एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलशन बढ़ता है और डार्क सर्कल की परेशानी भी दूर होती है। इसके साथ ही एक्सरसाइज से त्वचा का ढीलापन भी खत्म होता है। 

विज्ञापन
get rid of dark circles do changes in routine
dark circle
मॉइश्चराइजर

मॉइश्चराइजर स्किन के लिए बहुत जरूरी है। दिन में कम से कम दो बार स्किन को सूट करने वाले मॉइश्चराइजर को लगाएं। इससे स्किन को पोषण मिलेगा। आंखों के नीचे काले घेरे दूर करने के लिए मॉइश्चराइजर के साथ ही अच्छे क्वालिटी की अंडर आई क्रीम भी लगानी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed