फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाइन से भी मिल सकता है चेहरे का निखार, कुछ इस तरह से करें इस्तेमाल

Mon, 20 Jan 2020 06:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 20 Jan 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
glowing and shiny skin with wine
- फोटो : Instagram

चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान होकर बहुत सारी महिलाएं घरेलू नुस्खें आजमाती हैं। इसके अलावा कुछ तो मेकअप की मदद से ही चेहरे को खूबसूरत दिखाती हैं। पर अगर आपको प्राकृतिक सुंदर त्वचा चाहिए तो वाइन का करें इस्तेमाल। वाइन पीने की जगह चेहरे पर इस तरह से प्रयोग करने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

glowing and shiny skin with wine
- फोटो : pixa
मसाज करें

बाजार से अच्छी क्वालिटी की रेड वाइन खरीदकर रखें। पहले दिन कॉटन की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आपको रेड वाइन को सीधे स्किन पर लगाना है। इसमें आप कुछ भी मिलाने की गलती न करें। इसे लगाने के बाद दो मिनट तक मसाज करें और पांच मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। अब गुनगुने पानी से फेसवॉश कर लें।

glowing and shiny skin with wine

वाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारी स्किन को चमकदार बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा यह हमारी स्किन के लचीलेपन को खोने नहीं देता। जो लोग इसका इस्तेमाल करते हैं उनकी स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षण कम नजर आते हैं। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बों से निजात पाया जा सकता है। मुंहासों और डेड स्किन को दूर करने के लिए रेड वाइन बेहद कारगर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
glowing and shiny skin with wine
- फोटो : Pixabay
वाइन फेस पैक

अगला तरीका है वाइन फेस पैक। इसके लिए दही, शहद और वाइन को बराबर मात्रा में लेकर मिक्स कर लें। आपका पैक बनकर तैयार है। इस पैक को चेहरे पर तब तक लगाकर रखें जब तक यह पूरी तरह सूख न जाएं। इसके बाद चेहरे को धो लें।

विज्ञापन
glowing and shiny skin with wine

रेड वाइन से मसाज करने के बाद रेड वाइन पैक लगाना है। ऐसा करते वक्त एक बात का खास ख्याल रखें कि इन दोनों को करने के बीच समय कम होना चाहिए। इसके अलावा दोनों स्टेप्स करते वक्त वाइन को चेहरे पर 10 मिनट से ज्यादा न रखें। आपको अपनी स्किन में साफ असर दिखाई देगा। इसके अलावा आपकी स्किन ग्लो करेगी और आप फ्रेश फील करेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed