{"_id":"6536060af13470adc80c4265","slug":"hair-care-jaya-kishori-beautiful-hair-secret-which-home-remedies-jaya-kishori-use-in-hair-care-2023-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care: चाहिए जया किशोरी जैसे लंबे और घने बाल तो उन्हीं के घरेलू नुस्खों को अपनाएं, मिलेगा फायदा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care: चाहिए जया किशोरी जैसे लंबे और घने बाल तो उन्हीं के घरेलू नुस्खों को अपनाएं, मिलेगा फायदा
Hair Care: आज के समय में मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अगर सिर्फ उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो इंस्टा पर उन्हें तकरीबन 8 मिलियन से ज्यादा ही लोग फॉलो करते हैं। लोगों को उनकी बातें काफी पसंद आती हैं। उनके विचार आजकल के युवाओं को काफी प्रेरित कर रहे हैं। खासतौर पर उनकी सादगी लोगों को आकर्षित करती है।
राजस्थान में जन्म लेने वाली जया किशोरी की लाइफ से काफी लोग इंस्पायर होते हैं और उनके बारे में जानने की भी इच्छा रखते हैं। लोग उनकी खूबसूरती के बारे में जानना चाहते हैं। जया किशोरी के बाल बेहद खूबसूरत हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको उनके लंबे, घने काले बालों का राज बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी उन्हीं की तरह घरेलू नुस्खे अपनाकर काले, घने, लंबे बाल पा सकें। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होगी।
2 of 5
जया किशोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
घरेलू नुस्खों का करती हैं इस्तेमाल
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में जया किशोरी ने अपने खूबसूरत बालों का राज बताया था। उन्होंने साफ तौर पर ये कहा था कि वो किसी तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स को अपने बालों में नहीं लगाती हैं। अगर आप भी जया किशोरी की तरह लंबे बाल पाना चाहती हैं, तो उन्हीं की तरह घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लगाती हैं एलोवेरा जेल
उन्होंने एक बार बताया था कि बालों को मुलायम बनाने के लिए वो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं। इससे बालों में ना सिर्फ चमक आती है बल्कि बालों से संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
coconut oil
नारियल का तेल
अपने बालों की नमी बरकरार रखने के लिए जया किशोरी बालों में गुनगुना नारियल का तेल लगाती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं जो बालों के विकास से मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
करती हैं ग्रीन टी का सेवन
बालों के विकास के लिए जया किशोरी ग्रीन टी का सेवन करती हैं। इससे शरीर के साथ-साथ बालों की भी कई परेशानियां दूर होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।