Hair Care Tips: बारिश का मौसम वैसे तो काफी खुशनुमा होता है लेकिन ये अपने साथ तमाम तरह की परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में त्वचा संबंधी कई परेशानियां दिखाई देने लगती हैं। त्वचा पर मुंहासे तो जैसे बेहद ही आम बात है। त्वचा के साथ-साथ इस मौसम में बालों से जुड़ी समस्याओं से भी लोग काफी परेशान रहते हैं। इस मौसम में बाल तो इतने झड़ते हैं कि आपको इनकी सही से देखभाल तक करनी पड़ी सकती है।
Hair Care Tips: शैंपू से धोने के बाद भी बालों से आती है बदबू तो करें इन चीजों का इस्तेमाल
अगर शैंपू से बाल धोने के बाद भी आपके बालों से बदबू आती है तो कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींबू का रस
अगर शैंपू से धोने के बावजूद आपके बालों में बदबू आती रहती है तो इस समस्या को दूर अवश्य करें। इसका पहला तरीका है कि आप 2-3 नींबू के रस को एक मग पानी में मिलाएं और बाल धोने के बाद इस मिश्रण से बालों को धो लें। नींबू में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो बालों की बदबू को दूर करने में मदद करते हैं।
टी ट्री ऑयल
अगर आपके पास टी ट्री ऑयल मौजूद है तो अपने शैंपू में तो से तीन बूदों को मिलाएं। अब इस शैंपू से बालों को धो लें। टी ट्री ऑयल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो सिर की त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये बालों की बदबू को भी कम करने में मदद करता है।
सेब का सिरका
सेब का सिरका तो तकरीबन हर घर में मिल ही जाता है। ये बालों के pH के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और बैक्टीरिया को दूर करता है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच सेब का सिरके को 1 कप पानी में मिलाएं। अब शैंपू से बाल धोने के बाद इस पानी से बालों को धो लें। इससे भी बालों की बदबू दूर होने लगेगी।
अगर आपके पास अदरक और पुदीना है तो इन दोनों का रस निकालकर इसे कुछ देर के लिए स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे के बाद अपने बालों को धो लें। इससे भी बालों की बदबू दूर हो जाएगी।