फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: लगातार झड़ते बालों से हैं परेशान तो करें इन पत्तियों का इस्तेमाल, कुछ ही दिन में दिखेगा असर

Tue, 10 Oct 2023 12:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 10 Oct 2023 12:07 PM IST
सार

अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं तो इन पत्तों को इस्तेमाल करके इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। आज के लेख में हम आपको करी पत्तों का इस्तेमाल करना सिखाएंगे। 

विज्ञापन
Hair Care tips Leaves For Hair Growth in hindi balon ko ghana kaise banayein
Curry leaves - फोटो : istock

Hair Care: हर किसी की चाहत होती है कि उनके बाल हमेशा लंबे और घने बने रहें। इसके लिए लोग ना सिर्फ कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं बल्कि साथ में तमाम तरह के घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं। बावजूद इसके बाल लगातार झड़ते रहते हैं। लोग झड़ते बालों को देखकर काफी परेशान भी हो जाते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको आज ऐसे पत्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको काफी राहत मिलने वाली है।



दरअसल, आज हम आपको करी पत्तों के बारे में बताएंगे। करी पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को काफी फायदा पहुंचाता है। इससे झड़ते बालों पर तो रोक लगती ही है, साथ ही में रूसी से भी छुटकारा मिलता है। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं तो इन पत्तों को इस्तेमाल करके इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। आज के लेख में हम आपको करी पत्तों का इस्तेमाल करना सिखाएंगे। 

Hair Care tips Leaves For Hair Growth in hindi balon ko ghana kaise banayein
नारियल तेल

नारियल का तेल और करी पत्ता 

आप करी पत्ता को नारियल के तेल के साथ मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस करी पत्ते का पेस्ट बनाकर इसमें तेल मिलाना है। इसे बालों में मसाज करने से आपको कुछ ही दिनों में इसका असर दिखने लगेगा। 

Hair Care tips Leaves For Hair Growth in hindi balon ko ghana kaise banayein
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू और करी पत्ता

करी पत्ता के पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाया जा सकता है। नींबू का रस बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। वहीं करी पत्ते में मौजूद तत्व आपके झड़ते बालों को रोकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care tips Leaves For Hair Growth in hindi balon ko ghana kaise banayein
Amla - फोटो : iStock

आंवला और करी पत्ता

आंवले को करी पत्ते के साथ पीस लें और फिर इस मास्क को बालों में लगाएं। इससे आपके बाल मजबूत बनेंगे। इस पेस्ट के इस्तेमाल से आपके बालों के झड़ने में भी कमी आएगी। 

विज्ञापन
Hair Care tips Leaves For Hair Growth in hindi balon ko ghana kaise banayein
दही - फोटो : iStock

दही और करी पत्ता 

करी पत्ते के पेस्ट को दही के साथ मिलाकर आप बालों में लगा सकते हैं। दही बालों में शाइन प्रदान करने में मदद करता है। वहीं दूसरी तरफ करी पत्ता बालों में मजबूती प्रदान करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed