फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली पर अपनी खूबसूरती पर न लगने दें ग्रहण, ध्यान रखें ये ब्यूटी टिप्स

Wed, 21 Feb 2018 09:53 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Holi 2018 Play safe holi with these easy skin care beauty tips
holi
हर कोई होली के रंग में डूबने के लिए तैयार है। इससे पहले कि आप भी रंगों के इस त्योहार में खो जाएं, आपको बता दें कुछ ऐसे शानदार ब्यूटी टिप्स जो आपकी खूबसूरती पर किसी तरह का कोई ग्रहण नही लगने देंगे। आइए जानते हैं क्या है वो खास टिप्स...
Holi 2018 Play safe holi with these easy skin care beauty tips
holi
बाल
बालों को रंगों के हानिकारक केमिकल से बचाने के लिए होली खेलने से पहले उनमें अच्छी तरह तेल लगा लें। ऐसा करने से पहले आपके बालों को नुकसान नहीं होगा। इसके लिए दो बड़े चम्मच बादाम तेल में दो बूंद लैवेंडर का तेल, एक बूंद गुलाब का तेल और दो या तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर बालों में लगा लें। ऐसा करने से आपके बालों को पोषण मिलने के साथ सुरक्षा भी मिलेगी।
Holi 2018 Play safe holi with these easy skin care beauty tips
holi
त्वचा से रंग छुड़ाने के लिए
होली खेलने के बाद रंगों को छुड़ाने में काफी परेशानी होती है। इस परेशानी से बचने के लिए दो चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी का पाउडर, एक छोटा चम्मच शहद और थोड़ा सा दूध या दही मिलाकर पेस्ट बना लें । इस पेस्ट को रंग लगी त्वचा पर 15-20 मिनट तक लगाकर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे त्वचा से रंग आसानी से छूट जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2018 Play safe holi with these easy skin care beauty tips
holi
त्वचा की नमी
रंगों के संपर्क में आने के कारण त्वचा काफी संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में होली के दिन कोशिश करें कि दो बार से ज्यादा न नहाएं। ऐसा करने से त्वचा की नमी खो सकती है इसके अलावा त्वचा के पीएच बैलेंस में भी काफी बदलाव हो सकता है। नहाने के बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाना बिल्कुल नहीं भूलें।
विज्ञापन
Holi 2018 Play safe holi with these easy skin care beauty tips
holi
नाखून
रंग खेलने के दौरान आपके नाखून अत्यधिक मात्रा में रंग अवशोषित कर सकते हैं। जो बाद में देखने में गंदे लगते हैं। कोशिश करें कि होली खेलने से पहले नाखूनों पर अपनी पसंदीदा रंग की नेल पॉलिश लगा लें। ऐसा करने से आपके नाखून होली के कृत्रिम रंगों से सुरक्षित रहेंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed