{"_id":"65f2965948290d5a170db3be","slug":"holi-2024-home-remedies-for-allergy-on-skin-due-to-holi-color-in-hindi-allergy-kaise-door-karein-2024-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: रंगों से हुई एलर्जी से राहत दिलाएंगी ये चीजें, होली खेलने से पहले रखें तैयार","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Holi 2024: रंगों से हुई एलर्जी से राहत दिलाएंगी ये चीजें, होली खेलने से पहले रखें तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:43 PM IST
सार
आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे, जिसकी मदद से आप रंगों से हुई एलर्जी को खत्म कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
होली 2024
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत देश में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 24 और 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस वजह से अब पूरे देश में होली की धूम दिखाई देने लगी है। लोगों ने अपने घरों में पापड़ और अन्य पकवान बनाना शुरू कर दिया है। पकवान बनाने के साथ कई जगहों पर होली की शुरुआत भी हो गई है।
होली के दिन ज्यादातर लोग पक्के रंगों के ही होली खेलना पसंद करते हैं। भले ही आप कितना भी हर्बल रंग खरीद लें, लेकिन इसका असर त्वचा पर होने लगता है। होली का रंग त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाता है।
अगर आपकी त्वचा काफी सेंसेटिव है तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिसको अपनाकर आप त्वचा पर हुई एलर्जी से राहत पा सकते हैं। रंगो की एलर्जी से राहत पाने के लिए आपको बस कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी।
2 of 5
दही
दही दिलाएगा राहत
अगर रंगों की वजह से आपकी त्वचा पर एलर्जी हो गई है तो इसमें दही आपको राहत पहुंचा सकता है। इसके लिए आपको बस फ्रिज में रखा हुआ दही निकालकर उसे त्वचा पर लगाना है। इससे त्वचा पर हो रही जलन में राहत मिलेगी।
3 of 5
घी
- फोटो : Istock
घी
होली के रंगों से त्वचा काफी रूखी हो जाती है। ऐसे में आप घी के इस्तेमाल से इस ड्राईनेस को कम कर सकते हैं। इससे त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है और स्किन पर हो रही जलन भी इससे काफी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नारियल का तेल
नारियल का तेल
त्वचा पर होने वाली जलन से राहत पाने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। होली खेलने से पहले भी त्वचा पर नारियल का तेल जरूर लगाएं, इससे रंग आपकी त्वचा पर ज्यादा असर नहीं डाल सकेगा।
विज्ञापन
5 of 5
एलोवेरा
एलोवेरा
अगर आपको होली के रंगों के एलर्जी हो रही है तो एलोवेरा लगा सकते हैं। इसके लिए अगर आप फ्रिज में रखे एलोवेरा का इस्तेमाल करेंगे, तो ये आपको ज्यादा राहत पहुंचाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।