{"_id":"65f675afa3b3eb3f4805cca8","slug":"holi-2024-simple-way-to-skin-care-while-playing-holi-in-hindi-2024-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2024: रंगों से होने वाली एलर्जी से लगता है डर तो स्किन टाइप के हिसाब से रखें त्वचा का ध्यान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Holi 2024: रंगों से होने वाली एलर्जी से लगता है डर तो स्किन टाइप के हिसाब से रखें त्वचा का ध्यान
होली का त्योहार साल का बड़ा त्योहार माना है। इस दिन लोग एक-दूसरे के गले मिलकर न सिर्फ होली की बधाई देते हैं, बल्कि एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे होली के दिन रंग खेलना पसंद न हो। कई जगहों पर आज भी पक्के रंगों से ही होली खेली जाती है। वैसे तो बाजार में तमाम तरह के हर्बल रंग उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन ये भी त्वचा पर असर डालते हैं।
बहुत से लोग होली खेलने के पहले ही अपनी त्वचा को तैयार कर लेते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता है कि त्वचा पर हमेशा स्किन टाइप के हिसाब से त्वचा पर किसी चीज का इस्तेमाल करना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी होली से पहले और रंग खेलने के बाद अपनी त्वचा का खास ध्यान रख पाएं।
2 of 5
होली 2024
- फोटो : Pixabay
ऑयली स्किन
अगर आपकी त्वचा काफी ज्यादा ऑयली है, तो आपके चेहरे पर रंगों की वजह से पिंपल्स हो सकते हैं। ऐसे में होली खेलने से पहले वॉटर बेस्ट मेकअप कर लें। इसमे त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपकी त्वचा पर एक लेयर बन जाएगी और रंगों का सीधा प्रभाव आपके चेहरे पर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही रंग छुटाने के लिए अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें।
3 of 5
होली 2024
- फोटो : Pixabay
ड्राई स्किन
अगर आपकी त्वचा ड्राई यानी कि रूखी है तो होली खेलते वक्त और इसके बाद में आपको त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत है। दरअसल, ड्राई त्वचा पर रंग काफी असर डालता है। इससे त्वचा और शुष्क हो जाती है। ऐसे में होली खेलने से पहले तेल या पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही जब रंग छुड़ाएं तो हल्के हाथ से फेसवॉश का इस्तेमाल करें और फिर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
होली 2024
- फोटो : Pixabay
नॉर्मल स्किन
अगर आपकी त्वचा नॉर्मल है तो आपका ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। बस आपको होली खेलने से पहले त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाना है। अगर मॉइश्चराइजर नहीं लगाना चाहते तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही रंग छुड़ाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
होली 2024
- फोटो : ANI
सेंसिटिव स्किन
अगर आपकी त्वचा काफी संवेदनशील है तो आपको अपनी त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो रंगों की वजह से त्वचा पर जलन, रैशेज, और अन्य कई समस्या पैदा होने लगेगी। इसके लिए बस होली खेलने से पहले अपने फेस पर तेल लगा लें। इसके साथ ही अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।