होली खुशियों और रंगों का त्योहार है। लेकिन केमिकल वाले रंग, धूप और धूल आपकी त्वचा को सूखी, रूखी और जलन व खुजली से परेशान कर देती है। ऐसे में सदियों पहले से ही कुछ स्किन केयर रूटीन हैं जो हर साल होली के मौके पर अपनाएं जाते हैं। दादी-नानी के ये टिप्स होली के रंगों से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।
Holi Skin Care: होली से पहले ये 5 काम नहीं किए तो त्वचा हो सकती है खराब!
Holi Before After Skin Care Tips: ये लेख दादी नानी के नुस्खों के साथ ही डर्मेटोलाॅजिकल सलाह से तैयार किया गया है जो आपके त्वचा या चेहरे के निखार को होली के रंग के सामने फीका नहीं पड़ने देगा।
रंग खेलने से पहले क्या करें?
ऑयलिंग है सबसे जरूरी स्टेप
त्वचा और बालों पर नारियल तेल, बादाम तेल या जैतून का तेल लगाएं। तेल एक प्रोटेक्टिव बैरियर बनाता है जिससे रंग सीधे स्किन में एब्जॉर्ब नहीं होते। चेहरे, गर्दन, हाथ, पैरों और कानों के पीछे लगाना न भूलें।
मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जरूर लगाएं
होली अक्सर धूप में खेली जाती है, जिससे UV डैमेज हो सकता है। कम से कम SPF 30 वाली सनस्क्रीन लगाएं। ध्यान रखें ऑयली स्किन वाले जेल बेस्ड सनस्क्रीन और ड्राई स्किन वाले क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन लगाएं।
मिनिमल मेकअप रखें
फाउंडेशन और हैवी मेकअप रंगों के साथ रिएक्ट कर सकते हैं। अगर लगाना ही है तो वॉटरप्रूफ और हल्का रखें।
नाखून और होंठ की सुरक्षा
होली पर रंग खेलने से पहले नेल पॉलिश लगाएं। इससे रंग नाखूनों में नहीं जमेगा। वहीं होंठ फटने से बचाने के लिए लिप बाम या पेट्रोलियम जेली लगाएं।
रंग खेलने के बाद क्या करें?
तुरंत हार्श साबुन का इस्तेमाल न करें
पहले सादे पानी से रंग हटाएं। फिर माइल्ड क्लींजर का उपयोग करें। सल्फेट-फ्री फेस वॉश बेहतर रहता है।
स्क्रब से बचें
त्वचा पहले से ही सेंसिटिव होती है। स्क्रब करने से माइक्रो-टियर्स हो सकते हैं।
DIY सॉफ्ट क्लीनिंग पैक
बेस्तन और दही या दूध और हल्दी का क्लीनिंग पैक तैयार करें। देसी भाषा में इसे उबटन कहते हैं। ये उबटन प्राकृतिक तरीके से रंग हटाने में मदद करते हैं।
डीप मॉइश्चराइजिंग करें
रंग त्वचा को ड्राई कर देते हैं। इसलिए अच्छा मॉइश्चराइज़र या एलोवेरा जेल लगाएं। इससे रंगत भी फीकी होगी और त्वचा अपनी नमी को बरकरार रख पाएगी।
अगर रैश या एलर्जी हो तो क्या करें?
अगर खुजली, लालपन या जलन ज्यादा हो तो डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें। कूलिंग जेल इरिटेटेड स्किन को राहत दे सकते हैं। लेकिन डॉक्टर की सलाह से ही लगाएं।
रंग खेलने के दौरान क्या ध्यान रखें?
-
हर्बल या ऑर्गेनिक रंगों का उपयोग करें।
-
ज्यादा रगड़ कर रंग न हटाएं।
-
पानी की पर्याप्त मात्रा पिएं, इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी।
होली में क्या न करें?
-
केरोसिन, पेट्रोल या नेल पॉलिश रिमूवर से रंग हटाने की गलती न करें।
-
रंग छुड़ाने के लिए जोर से रगड़ना बिल्कुल नहीं है।
-
होली के बाद ब्लीच या पील तुरंत न कराएं।
होली की तीन दिन बाद करें ये काम
अगर आप त्वचा को एक्स्ट्रा रिपेयर करना चाहते हैं तो होली के तीन दिन बाद खास रिकवरी टिप्स अपना सकते हैं। हाइड्रेटिंग फेस मास्क लगाएं। विटामिन C सीरम का उपयोग करें। साथ ही खूब पानी पिए और संतुलित डाइट का सेवन करें।