फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों का रूखापन करता है परेशान तो नहाने के लिए साबुन की बजाय करें इन चीजों का इस्तेमाल

Mon, 11 Jan 2021 10:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 11 Jan 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
how to clean your skin without soap in winter
Shower

सर्दियों के मौसम में आमतौर पर त्वचा काफी रूखी हो जाती है। वहीं गर्म पानी और साबुन का साथ मिल ये और भी ज्यादा खिंची-खिंची लगने लगती है। जिसकी वजह से रूखी त्वचा वालों को बहुत ज्यादा दिक्कत हो जाती है। क्योंकि जरूरत से ज्यादा रूखापन पूरे दिन उन्हें परेशान करता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं रूखापन त्वचा पर ना रहे तो केवल मॉइश्चराइजर लगाने से काम नहीं चलेगा। रोजाना नहाने के लिए साबुन की जगह इन चीजों का इस्तेमाल करें। इस समस्या से फौरन निजात मिल जाएगी। तो चलिए जानें किन चीजों से नहाना चाहिए।

how to clean your skin without soap in winter
soap
साबुन नहीं शॉवर जेल का करें इस्तेमाल

साबुन की तुलना में बॉडी वॉश माइल्ड और सॉफ्ट होते हैं। बाजार में कई शावर जेल तो ऐसे भी हैं जिनमें मॉइश्चराइजिंग तत्व होते हैं, जो आपकी त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं। वहीं सर्दियों में साबुन का इस्तेमाल आपकी स्किन को ड्राई बना देता है।

how to clean your skin without soap in winter
besan
बेसन और दूध का उबटन

हफ्ते में दो बार अपने शरीर को साफ करने के लिए साबुन की जगह उबटन का इस्तेमाल करें। उबटन को बनाने के लिए बेसन में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे पूरे शरीर पर कुछ देर के लिए लगाकर छोड़ दें। 15 से 20 मिनट बाद शरीर को रगड़कर धो लें। इससे आपकी त्वचा से ड्राइनेस तो दूर होगी साथ ही आपकी स्किन की रंगत में भी सुधार आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to clean your skin without soap in winter
नारियल का तेल - फोटो : Pixabay
नहाने से पहले तेल मालिश

ड्राइनेस से बचने के लिए आप तेल मालिश का भी सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आपको नहाने से आधे घंटे पहले नारियल, बादाम या जैतून के तेल से पूरे शरीर की मालिश करनी होगी। ऐसे में जब आप नहाएंगे तो आपकी स्किन ड्राई नहीं होगी और यहां तक कि आपको स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए क्रीम लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
how to clean your skin without soap in winter
दूध - फोटो : पिक्साबे
दूध से नहाएं

दूध से नहाने से हमारा मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आप भरकर दूध से नहाएं। दूध में मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टी होती है जो हमारी त्वचा से ड्राइनेस दूर करने के साथ स्किन की रंगत को भी सुधारता है। इसके लिए आपको रूई को दूध में भिगोकर शरीर पर हल्का-हल्का रगड़कर लगाना होगा। कुछ देर बाद अब आप गर्म पानी से नहा लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed