{"_id":"649540bd8ad3e35fb00b7987","slug":"how-to-do-skin-care-after-40-plus-women-in-hindi-40-ki-umar-mein-skin-care-kaise-kare-2023-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skin Care: 40 वर्ष के बाद भी दिखना है जवां तो कुछ ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skin Care: 40 वर्ष के बाद भी दिखना है जवां तो कुछ ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल
Skin Care: चाहे उम्र कोई भी हो, हर कोई चाहता है कि वो बढ़ती उम्र में खूबसूरत दिखे, पर एक समय ऐसा आता है जब त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ये परेशानी सबसे ज्यादा महिलाओं के सामने आती है। महिलाओं के शरीर में उम्र बढ़ने के साथ कई तरह के बदलाव आते हैं। जिसका सीधा असर उनकी त्वचा पर पड़ता है। महिलाओं की त्वचा परएक्ने, मुंहासे और कई तरह की परेशानियां दिखने लगती हैं। ऐसे में उनका आत्मविश्वास भी कम होता चला जाता है।
इसी के चलते हर महिला को 40 की उम्र के बाद अपनी स्किन का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि उनकी त्वचा बढ़ती उम्र में भी दमकती रहे। बहुत सी महिलाएं तो पार्लर जाकर स्किन केयर करा लेती हैं, पर बहुत सी महिलाओं को ये पता ही नहीं होता है कि वो अपनी त्वचा का ध्यान कैसे रखें। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 5
skin care
जरूर फॉलो करें नाइट रूटीन
40 की उम्र के बाद हर महिला को नाइट रूटीन जरूर फॉलो करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप नाइट रूटीन फॉलो करेंगी तो आपकी त्वचा काफी खूबसूरत रहेगी। इसके लिए आपको बस क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग के अलावा आपको सीरम, फेस ऑयल तथा शीट मास्क की जरूरत होगी।
3 of 5
cream
एंटी-एजिंग क्रीम है फायदेमंद
बाजार में कई तरह की एंटी-एजिंग क्रीम उपलब्ध होती हैं। इसे खरीदते वक्त बस आपको अपने स्किन टाइप का ध्यान रखना है। अपनी स्किन टाइप के हिसाब से एंटी-एजिंग क्रीम खरीद कर इसे दिन में दो बार लगाएं। कुछ ही दिन में आपको इसका असर दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जरूर करें फेस मसाज
एक उम्र के बाद हर किसी को फेस मसाज की जरूरत होती है। आप चाहें तो फेस मसाज के साथ-साथ फेस रोलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा में ढीलापन नहीं आएगा। मसाज करते वक्त उस तेल का इस्तेमाल करें, जो आपके स्किन टाइप के लिए सही हो।
विज्ञापन
5 of 5
scrub
- फोटो : istock
घरेलू चीजों का ज्यादा करें इस्तेमाल
कई बार देखा जाता है कि, त्वचा को हर चीज सूट नहीं करती। ऐसे में कोशिश करें घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। आप घर पर अपनी त्वचा के हिसाब से ही फेस मास्क, फेस पैक बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपको नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा और वहीं इनके इस्तेमाल के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।