फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दांतों के पीलेपन को घर पर करें इस तरह से दूर, निखर आएगी खूबसूरती

Sun, 12 Apr 2020 09:23 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 12 Apr 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
how to get white teeth at home without chemicals

चेहरे की खूबसूरती एक प्यारी सी मुस्कुरहाट पर भी निर्भर करती है। लेकिन कई बार हमारे दांत बेइज्जती का कारण बन जाते हैं क्योंकि इनका पीलापन मुस्कराते समय नजर आने लगता है। दांतों पर चढ़ी इनैमल की परत से परेशान है और डॉक्टर के पास ट्रीटमेंट का समय नहीं मिल पा रहा है तो अब घर बैठे भी इससे छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए किसी केमिकल वाले प्रोडक्ट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आगे की स्लाइ़ड में जानिए क्या हैं वो तरीके जो दांतों के पीलेपन को दूर कर सकते हैं।

how to get white teeth at home without chemicals
बेकिंग सोडा

खाने वाले सोडा को बेकिंग सोडा भी कहते हैं। ये अक्सर जनरल स्टोर की दुकानों पर मिल जाता है। एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा को हाइड्रोजन पराक्सॉइड के दो चम्मच में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को दांतो पर ब्रश करें। लगातार चार से छह सप्ताह तक ऐसा करने से मोतियों जैसे दांत दिखने लगेंगे। और आपकी प्यारी सी स्माइल को छिपाना नहीं पड़ेगा।



 
how to get white teeth at home without chemicals
नारियल का तेल

नारियल के तेल का नाम सुनकर आप जरूर चौंक गए होगे लेकिन दांतों में जमा गंदगी को हटाने के लिए ये एक बढ़िया उपाय है। दो चम्मच खाने में इस्तेमाल होने वाले नारियल के तेल को मुंह में दस मिनट के लिए रखें। इसके बाद इसे बाहर निकालकर मुंह को अच्छे से साफ कर लें। ऐसा करने से दांतों पर जमी गंदगी की वजह से होने वाले पीलेपन को दूर करने में मदद मिलती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to get white teeth at home without chemicals
एप्पल साइडर विनेगर

दो छोटा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को तीन कप पानी में मिला लें। अब इस मिश्रण से तीस सेकंड तक कुल्ला करें। इसके बाद साधारण तरीके से ब्रश कर लें। लगातार तीन सप्ताह तक ऐसा करने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।


 
विज्ञापन
how to get white teeth at home without chemicals
चारकोल
कहते हैं चारकोल से दांतों की गंदगी साफ होने में मदद मिलती है। इसके लिए एक्टिवेटेड चारकोल की कैप्सूल को अपने ब्रश पर खोल कर गिरा लें। अब इससे दांतों पर ब्रश करें। लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से दांतों की सफेदी में फर्क नजर आने लगेगा।
किसी भी नुस्खे को दांतों पर आजमाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जुटा लें। किसी भी तरह की लापरवाही आपने दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed