Long Lasting Lipstick Tips: लिपस्टिक हर महिला की मेकअप किट का सबसे भरोसेमंद हथियार है। चेहरे पर सिर्फ एक लिपस्टिक आपकी सौन्दर्य को बढ़ा सकती है। लिपस्टिक एक छोटी-सी चीज है, लेकिन पूरे दिन का आत्मविश्वास उसी से चमकता है। हालांकि रंग कोई भी हो, न्यूड, पिंक, रेड या प्लम अगर वह टिके नहीं, तो पूरा लुक फीका पड़ जाता है। ऑफिस में लगातार मीटिंग्स हों, शादी–पार्टी की भागदौड़ हो या पूरा दिन बाहर रहना पड़े, अगर लिपस्टिक बार-बार फेड हो जाए तो आत्मविश्वास भी कम होने लगता है।
Long Lasting Lipstick Tips: सुबह लगाई लिपस्टिक शाम तक नहीं टिकती? अपनाएं ये पक्के और काम के ब्यूटी हैक्स
Long Lasting Lipstick Tips: सही प्रेप, सही फॉर्मूला और कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आपकी लिपस्टिक सुबह से शाम तक बिना छूटे, बिना फेड हुए टिकी रह सकती है। आइए जानते हैं अपनी सामान्य लिपस्टिक को लाॅन्ग लास्टिंग बनाने के कुछ टिप्स और ट्रिक्स।
सूखे होंठ लिपस्टिक को टिकने नहीं देते
लिपस्टिक लगाना है तो पहले लिप प्रेप करें। लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर हल्का स्क्रब करें। सिर्फ 30 सेकंड का स्क्रब होंठों को स्मूद बना देता है और रंग बेहतर सेट होता है। इसके लिए आप चक्कर और शहर से घर पर ही स्क्रब बनाकर लगा सकते हैं या फिर ब्रश से हल्का एक्सफोलिएशन करें।
लिप बाम हल्का लगाएं, चिपचिपा नहीं
बहुत लोग चिकना बाम लगाकर तुरंत लिपस्टिक लगा देते हैं, यहीं गलती होती है। लिप बाम जरूर लगाएं लेकिन एक मिनट बाद टिश्यू से हल्का सा सुखा लें। ताकि नमी रहे पर फिसलन नहीं।
लिप लाइनर से टिकी रहती है लिपस्टिक
पूरे होंठ को लिप लाइनर से भर दें। यह एक स्टिकी बेस बनाता है जिसपर लिपस्टिक लंबे समय तक टिकती है। शेड लिपस्टिक से मिलता-जुलता ही चुनें।
लिपस्टिक की दो परतें
ये सबसे पुराना और सबसे पक्का ट्रिक है। लिपस्टिक की पहली परत लगाएं, फिर टिश्यू से सुखा लें। बाद में दूसरी परत लगाएं। इससे कोई भी लिपस्टिक 8–10 घंटे टिक सकती है।
पाउडर सेटिंग है प्रैक्टिकल ट्रिक
टिश्यू को होंठों पर रखें और उसके ऊपर हल्का सा लूज पाउडर ब्रश करें। यह लिप लॉकिंग में असरदार है। ऐसा करने से लिपस्टिक स्मज नहीं होती, न ही जल्दी उतरती है।
ग्लाॅस छोड़ें, मैट चुनें
ग्लॉसी फॉर्मूला लंबे समय तक नहीं टिकता। इसलिए अगर आपको टिकाऊ लिपस्टिक लुक चाहिए तो लिक्विड मैट या क्रीम-टू-मैट फॉर्मूला चुनें।
लिप प्राइमर
आम तौर पर लिप प्राइमर हर किसी के पास नहीं होता, लेकिन अगर आप पूरा दिन बाहर या दफ्तर में रहते हैं और आपको लाॅन्ग लास्टिंग लिपस्टिक चाहिए तो लिप प्राइमर का उपयोग करें। यह लिपस्टिक की ग्रिप काफी बढ़ा देता है। ये खासकर शादी या लंबी पार्टी के लिए बेहतर प्रोडक्ट है।
सही तरीके से लगाएं लिपस्टिक
लिपस्टिक को लगाने का तरीका भी सही होना चाहिए। कई बार आपकी महंगी लिपस्टिक भी लंबे समय तक नहीं टिकती। इसलिए ध्यान रखें कि लिपस्टिक को सीधे स्टिक से न लगाकर, बल्कि ब्रश से लगाएं। यह रंग को गहराई से सेट करता है।
गहरे रंग ज्यादा देर टिकते हैं
न्यूड् रंगों की तुलना में गहरे रंग ज्यादा स्टेबल रहते हैं। लंबे समय तक लिपस्टिक की रंगत को बरकरार रखने के लिए वाइन, बेरी, रेड या मरून शेड अपना सकती हैं।