फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehndi Tips: नाखूनों पर चढ़ गया है मेहंदी का रंग तो अपनाएं ये तरीके, साफ हो जाएंगे नेल्स

Fri, 15 Sep 2023 05:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 15 Sep 2023 05:28 PM IST
सार

अगर आपके नाखूनों पर मेहंदी का रंग चढ़ गया है तो आप घर पर ही कुछ तरीके अपनाकर अपने नाखूनों को साफ कर सकती हैं। 

विज्ञापन
How to Remove Mehndi Stain from Nails in hindi
मेहंदी - फोटो : instagram

Mehndi Tips: कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। हर त्योहार पर मेहंदी लगाने का रिवाज है। हाथों पर मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है, पर कई बार ये देखने में आता है कि मेहंदी लगाते वक्त ये नाखूनों में लग जाती है। हाथों में लगी मेहंदी तो कुछ दिन में हट जाती है लेकिन नाखूनों की मेहंदी लगी रह जाती है। उसे हटाना बेहद मुश्किल हो जाता है।



नाखूनों में अगर मेहंदी लगी रह जाती है तो वो देखने में काफी अजीब लगती है। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। अगर आपके नाखूनों पर मेहंदी का रंग चढ़ गया है तो आप घर पर ही कुछ तरीके अपनाकर अपने नाखूनों को साफ कर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको अपनाकर आप नाखूनों से मेहंदी के दाग हटा सकती हैं। इससे आपके नाखूनों पर किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। 

How to Remove Mehndi Stain from Nails in hindi
coconut oil

नारियल के तेल है फायदेमंद

अगर आपके नाखूनों में मेहंदी के दाग रह गए हैं तो नारियल तेल की मदद से आप इसे साफ कर सकती हैं। इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। 
 

How to Remove Mehndi Stain from Nails in hindi
नारियल तेल

तरीका 

इसके लिए पैन में पानी गर्म करें। पानी गर्म करते वक्त ध्यान रखें कि ये ज्यादा गर्म ना हो। अब अपने नाखूनों पर नारियल का तेल लगाएं। नारियल का तेल कुछ देर लगे रहने के बाद गुनगुने पानी में हाथों को डुबो दें। इसके बाद अपने नाखूनों को आपस में हल्के हाथ से रगड़ें। कुछ देर में आपको इसका असर दिख जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Remove Mehndi Stain from Nails in hindi
sugar - फोटो : sugar remedies

चीनी और नींबू

नाखूनों पर से मेहंदी के दाग हटाने के लिए आप चीनी और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको किसी तरह का नुकसान नहीं उठाना होगा। 

विज्ञापन
How to Remove Mehndi Stain from Nails in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तरीका

चीनी और नींबू इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले छोटी कटोरी में चीनी ले लें। अब इसमें नींबू का रस डालकर घोल बनाएं। अब इसे नाखूनों पर लगाकर नाखून आपस में हल्के हाथ से रगड़ें। कुछ देर बाद हाथों को पानी से धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed