फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे के साथ रखें गर्दन का भी ख्याल, झुर्रियां मिटाने से बढ़ जाएगी सुंदरता

Tue, 21 Apr 2020 08:38 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 21 Apr 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
how to remove neck wrinkles home remedies

चेहरे को निखारने के लिए लड़कियां हर वक्त कुछ न कुछ करती रहती हैं। फिर वो तरह-तरह के घरेलू नुस्खे हो या फिर केमिकल ट्रीटमेंट। लेकिन केवल चेहरे की सुंदरता पर ध्यान देना काफी नहीं है। इसके साथ ही गर्दन पर भी ध्यान देना जरूरी है। क्योंकि कई बार देखा गया है कि चेहरे की खूबसूरती भद्दी लाइन और झुर्रियों वाली गर्दन की वजह से खराब हो जाती है। तो चलिए जानें कुछ टिप्स जो गर्दन की झुर्रियों को हटाने में मदद करेंगे।


 
how to remove neck wrinkles home remedies
- फोटो : social media
शरीर का पोस्चर सही रखें

सबसे पहले तो जरूरी है कि गर्दन का पोस्चर सही रखा जाए। ऐसा करने से गर्दन पर लाइन कम दिखेंगी। इसके लिए हमेशा तन कर बैठे। साथ ही कुछ एक्सरसाइज करें जो गर्दन को स्ट्रेच करने में मदद करे।


 
how to remove neck wrinkles home remedies
तेल की मालिश

रोजाना गर्दन की किसी भी तेल से मालिश करें। जैसे नारियल का तेल या फिर जैतून का तेल लेकर इससे गर्दन की ऊपर से नीचे की ओर मालिश करें। इससे गर्दन मुलायम और हाइड्रेट दिखेगी। साथ ही मालिश से झुर्रियां भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। इसलिए मालिश सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर करें।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to remove neck wrinkles home remedies
- फोटो : Pixabay
मेकअप उतारें

चेहरे के साथ ही गर्दन पर भी मेकअप करना जरूरी होता है। लेकिन कई बार लड़कियां चेहरे से तो मेकअप हटा देती हैं लेकिन गर्दन के हिस्सों पर से मेकअप हटाना भूल जाती हैं और ऐसे ही सो जाती हैं। ऐसा करने से गर्दन की त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं और उन पर एक्ने वगैरह निकलने के चांस बढ़ जाते हैं। 


 
विज्ञापन
how to remove neck wrinkles home remedies
स्क्रब

चेहरे की तरह ही गर्दन का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसलिए चेहरे के साथ ही गर्दन पर भी स्क्रब जरूरी है। इसकी मदद से डेड स्किन निकल जाती है और गर्दन को एक्सफोलिएट होने का मौका मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed