फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों पर ज्यादा तेल लगाना क्या सचमुच है फायदेमंद? नहीं पता तो जान लें

Sun, 29 Oct 2017 09:12 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sun, 29 Oct 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Is excessive hair oil really nourishes your hair
दादी मां के जमाने से बालों में रोज खूब सारा तेल लगाने का नुस्खा आज भी हमारे बीच उतना ही लोकप्रिय है। फिर भी सिर में तेल लगाने से अगर आपके बाल काले और घने होने की जगह कम उम्र में ही झड़ने या सफेद होने लगे हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी है कि बालों में तेल लगाना किस हद तक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।


पढ़ें- कटिंग करवाते समय अगर बिगड़ जाए हेयरस्टाइल तो ये टिप्स करेंगे कमाल
Is excessive hair oil really nourishes your hair
इस बारे में 'ओजोन आयुर्वेदिक' की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. उमा सिंह बताती हैं, 'तेल की जरूरत सिर की त्वचा को होती है न कि बालों को। थोड़ी मात्रा में तेल लगाकर सिर की मालिश करना फायदेमंद है लेकिन बहुत अधिक तेल लगाने से बाल काले और घने होंगे, यह धारणा बिल्कुल गलत है।'
Is excessive hair oil really nourishes your hair
क्या है मसाज का सही तरीका
यदि सिर की त्वचा सेहतमंद रहेगी तो बाल मजबूत और घने होंगे। सिर पर थोड़े से तेल से देर तक मसाज करना बालों के लिए फायदेमंद है। सबसे आसान तरीके है कि शैंपू करने से कुछ देर पहले हाथों में थोड़ा सा तेल लेकर सिर की अच्छे से मसाज करें और एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से बालों को साफ करें। इससे रक्त का प्रवाह सुचारु होता है और सिर पर अतिरिक्त तेल भी नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is excessive hair oil really nourishes your hair
तेल से ज्यादा सिर की मालिश है जरूरी
डॉ. उमा सिंह के अनुसार, 'बालों पर रोज बहुत अधिक तेल लगाना बालों से संबंधित किसी भी समस्या का हल नहीं है। अगर आप सिर पर रोज तेल लगाने को अपनी आदत में शामिल कर चुके हैं तो इसकी जगह आप अगर बिना तेल के भी अगर सिर की मालिश करेंगे तो यह अधिक फायदेमंद होगा।'
 
विज्ञापन
Is excessive hair oil really nourishes your hair
सिर्फ तेल नहीं दिलाएगा रूखेपन से छुटकारा
कुछ लोगों की धारणा होती है कि वे अपने सिर की त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए जितना अधिक तेल लगाएंगे, बालों को उतना फायदा पहुंचेगा। यह धारणा गलत है। कई बार सिर की त्वचा में रूखेपन के पीछे ऐसे भी कारण होते हैं जिनकी सीधी वजहें हमें नहीं पता चलतीं। ऐसे में बिना सोचे-समझे सिर पर अधिकता में तेल लगाने से फंगस भी हो सकता है।

तेल अगर थोड़ी मात्रा में लगाकर सिर की मसाज करें तो त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं जबकि अधिक मात्रा में रोज सिर पर तेल लगाने से रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। ऐसे में प्रतिदिन तेल लगाने पर भी लोगों को बालों में डैंड्रफ जैसी समस्याएं हो जाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed