फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जापानी महिलाओं की जवां त्वचा का राज है ये छह आदतें

Wed, 29 Apr 2020 02:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 29 Apr 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
japanese women secret of younger skin is these rituals and tips
- फोटो : social media

हर देश की महिलाएं खूबसूरती को निखारने के लिए अलग तरह के उपाय अपनाती हैं। लेकिन जापानी महिलाओं की खूबसूरती और जवां त्वचा हमेशा से चर्चा का विषय रहती है। क्योंकि यहां की महिलाएं अपनी उम्र से बीस साल तक कम नजर आती हैं। जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। जापानी महिलाओं की इस खूबसूरती का राज सामने आया है। महिलाएं अपनी त्वचा की कसावट और खूबसूरत दिखने के लिए इन उपायों को अपनाती हैं। जिनको आप भी चाहें तो आजमा सकती हैं। आगे की स्लाइड में देखें वो छह चीजें जो जापानी महिलाएं अपनाती हैं।


 
japanese women secret of younger skin is these rituals and tips
चावल का पानी

त्वचा में चमक और मुलायमपन चाहिए तो चावल बड़े काम का है। चावल में मौजूद विटामिन और विटामिन त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं। बहुत सी जापानी महिलाएं चावल के पानी का इस्तेमाल चेहरे और बालों को धोने के लिए करती हैं। आधा कप चावल लेकर इसे दो से तीन पानी से बार-बार धो लीजिए। इसके बाद साफ चावल को एक कप में पानी में भिगोकर रख दें। 15 मिनट बाद पानी से चावल को अलग करके रख दें और इस पानी को एक जार में भर लें। इस पानी का इस्तेमाल चेहरे और बालों को धोने के लिए करें। एक से दो दिन के लिए इस पानी को इस्तेमाल में ला सकती हैं। 


 
japanese women secret of younger skin is these rituals and tips
सेहतमंद खाना

स्वस्थ रहने के लिए सेहतमंद खाना जरूरी होता है। ये बात त्वचा के लिए भी लागू होती है। जापानी महिलाएं खाने के मामले में काफी सतर्क रहती हैं। जापान में ज्यादातर ताजे फल और सब्जियां खाई जाती है। यहां पर प्रोसेस्ड फूड को कम ही पसंद किया जाता है। वहीं तला-भुना, मीठा पदार्थ खाने से परहेज करती हैं। और केवल मछली, अनाज, सब्जियां, फल वगैरह खाती हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
japanese women secret of younger skin is these rituals and tips
फेसमास्क
जापानी महिलाओं की खूबसूरती का राज केवल चावल का पानी ही नही है। महिलाएं सी फूड से बने मास्क को चेहरे पर लगाती हैं। इसके लिए सी फूड के पाउडर को गर्म पानी और जैतून के तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं। पंद्रह मिनट बाद इसे धो लेती हैं। 

 

विज्ञापन
japanese women secret of younger skin is these rituals and tips
- फोटो : Pixabay
कोलेजन लेवल

कोलेजन लेवल को त्वचा में ज्यादा होना चाहिए। अगर ये कम होगा तो त्वचा समय से पहले बूढ़ी लगने लगेगी। त्वचा के रखरखाव में जापानी महिलाएं मछली, चिकन, अंडे की सफेदी, हरे और खट्टे फल का इस्तेमाल करती हैं। जिससे त्वचा में कोलेजन का स्तर हमेशा बना रहता है। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed