फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफेद बालों को हफ्ते भर में काला कर देगा इस फल की पत्तियों से बना हेयर पैक

Sat, 03 Mar 2018 09:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 03 Mar 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Know how guava leaves can solve all your hair problems
कम उम्र में ही अगर आपके बाल भी सफेद होकर झड़ने लगे हैं तो ये खबर शायद आपके लिए ही है।  क्या आप जानते हैं सफेद बालों को प्राकृतिक तरीके से काला करने के साथ-साथ झड़ते बालों को भी रोकता हैं इस फल की पत्‍तियों से बना पाउडर।


पढ़ें- रात भर में चेहरे से गायब हो जाएंगे मस्से, बस इस फल के छिलके का करें यूं इस्तेमाल
Know how guava leaves can solve all your hair problems
ठंड के मौसम में अक्सर लोग बालों में रूसी की शिकायत करते हैं। अगर आप भी बालों को खूबसूरत बनाने वाले महंगे शैम्पू इस्तेमाल करके थक चुके हैं तो अब सारे चोचले छोड़ अमरूद के पत्‍ते इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। इन पत्तियों से बना हेयर पैक न सिर्फ आपके बालों को झड़ने से रोकेगा बल्कि सफेद हो चुके बालों को भी दोबारा काला बनाएगा। 
Know how guava leaves can solve all your hair problems
रूसी दूर करने के लिए
अमरूद की पत्‍तियां के साथ नींबू का रस मिलाकर लगाने से रूसी दूर होती है। इसके लिए 15 से 20 अमरूद की पत्‍तियों को पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर में 2 से 3 बूंदे नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए सिर पर लगा छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी रूसी की समस्या दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how guava leaves can solve all your hair problems
ग्रे हेयर
अमरूद की पत्‍तियों को कड़ी पत्‍तियों के साथ उपयोग करने से सफेद बालों से राहत मिलती है। इसके लिए 4-5 अमरूद की पत्‍तियों में मुठ्ठीभर कडी पत्‍तियां मिक्‍स कर के उबाल लें। 15 मिनट बाद इस पानी को ठंडा होने के लिये रख दें। ठंडा होने के बाद इस पानी से अपना सिर धो लें। इसके बाद 5 मिनट के बाद अपने बालों को किसी अच्छे शैंपू से धो लें। हफ्तेभर में आपके सफेद बाल काले हो जाएंगे।
विज्ञापन
Know how guava leaves can solve all your hair problems
बालों का झड़ना
झड़ते बालों को रोकने के लिए अमरूद की पत्‍तियों के साथ आंवले के तेल का उपयोग करें। इसके लिए सबसे पहले 1 टीस्पून अमरूद की पत्‍तियों के पाउडर में 2 टीस्पून आंवले का तेल मिक्‍स कर लें। इस तेल से हल्‍के हाथ से सिर पर मसाज करने के बाद 30 मिनट तक ऐसे ही लगा छोड़ दें। बाद में बालों को शैंपू से धोकर कंडीशनर लगा लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed