फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lips Care Tips: बदलते मौसम में फटने लगे हैं होंठ तो करें नारियल तेल का इस्तेमाल, मिलेगा इस परेशानी से छुटकारा

Sun, 22 Oct 2023 11:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 22 Oct 2023 11:28 AM IST
सार

अगर बदलते मौसम में आपके होंठ भी फटने लगे हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल जरूर करें। 

विज्ञापन
Lips Care Tips how to apply coconut oil on lips Lips Care Tips in hindi
lips - फोटो : getty images

Lip Care Tips: अक्तूबर का महीना चल रहा है। ऐसे में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। मौसम के करवट बदलते ही लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देखते ही देखते त्वचा में नमी में कमी आने लगी है। इसी के चलते अभी से लोगों ने अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना शुरू कर दिया है। देखा जाता है कि इस मौसम में ना सिर्फ ठंडक की वजह से बल्कि प्रदूषण की वजह भी होंठ फटने लगते हैं। जो देखने में बेहद खराब लगते हैं।



होंठों को भी त्वचा की ही तरह बदलते मौसम में अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप घर पर ही कर सकते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं नारियल के तेल की, जिसके इस्तेमाल से आपको फटे होंठों से छुटकारा मिल जाएगा। 

Lips Care Tips how to apply coconut oil on lips Lips Care Tips in hindi
नारियल तेल

बेहद फायदेमंद होता है नारियल का तेल

अगर नारियल के तेल से मिलने वाले फायदों की बात करें तो इसमें ओमेगा-3 होता है जो कि आपकी स्किन में अंदर से नमी को लॉक करता है। इसके साथ ही ये एक तरह के हीलर की तरह काम करता है, जो होंठों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए देर ना करते हुए आपको बताते हैं कि आप नारियल तेल का इस्तेमाल कैसा कर सकते हैं। 

Lips Care Tips how to apply coconut oil on lips Lips Care Tips in hindi
नारियल तेल

करें होंठों की मसाज

अगर आप नारियल के तेल से अपने होंठों पर मसाज करेंगे तो इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा। इससे लिए सबसे पहले टूथ ब्रश को गीला करें और हल्के हाथ से होठों को रगड़ें। इससे होंठों की डेड स्किन निकल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lips Care Tips how to apply coconut oil on lips Lips Care Tips in hindi
coconut oil

जैतून के तेल के साथ मिलाएं

अगर आप जल्दी फटे होंठों से राहत पाना चाहते हैं तो नारियल के तेल में हल्का सा जैतून का तेल मिलाएं। अब इसे आप हर रोज सोने से पहले अपने होंठों पर लगा सकते हैं। 

विज्ञापन
Lips Care Tips how to apply coconut oil on lips Lips Care Tips in hindi
नारियल का तेल - फोटो : Pixabay

लिप बाम की तरह करें इस्तेमाल

जिस तरह ज्यादातर लोग लिप बाम का इस्तेमाल करत हैं, ठीक उसी तरह से आप भी नारियल के तेल को लिप बाम की तरह अपने होंठों पर लगा सकते हैं। इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed