{"_id":"64f6b93e6a1cb7c3bf017a06","slug":"men-skin-care-tips-in-hindi-how-to-do-skin-care-in-summer-2023-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Men's Skin Care: धूप से बिगड़ रही है चेहरे की रंगत तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, हफ्ते भर में दिखेगा असर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Men's Skin Care: धूप से बिगड़ रही है चेहरे की रंगत तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, हफ्ते भर में दिखेगा असर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:08 AM IST
सार
अगर बदलते मौसम का असर आपकी त्वचा पर पड़ रहा है तो आप कुछ चीजों का इस्तेमाल करके इन परेशानियों के छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
skin care
- फोटो : pexel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Men's Skin Care: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जिस तरह से महिलाएं अपनी त्वचा का ध्यान रखती हैं, उस तरह से पुरुष अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे में बदलते मौसम का सीधा असर उनकी त्वचा पर पड़ता है। तेज धूप की वजह से पुरुषों की त्वचा की रंगत फीकी पड़ने लगती है, इसके साथ ही उनकी त्वचा में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। महिलाओं की तरह पुरुष सही से स्किन ट्रीटमेंट नहीं ले पाते।
ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से पुरुषों की त्वचा भी खिल उठेगी। इन नुस्खों के लिए आपको बस कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इन चीजों का इस्तेमाल अपना स्किन टाइप देखकर करें। ये चीजें आपके चेहरे की खोई हुई रंगत को वापस लौटा सकती हैं। इसके साथ ही आपको इनके इस्तेमाल के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
2 of 5
multani mitti
मुल्तानी मिट्टी और चंदन का पैक
अगर आप घर पर ही दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर ही मुल्तानी मिट्टी और चंदन का पैक बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए चंदन और मुल्तानी मिट्टी को बराबर मात्रा में लेना है और पानी डालकर इसका पेस्ट बना लेना है। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करके चेहरे को 20 मिनट बाद धो लें।
3 of 5
पपीता
- फोटो : pixabay
पपीता और दूध का पैक
इस पैक को घर पर तैयार करने के लिए सबसे पहले पपीते को मैश करके इसमें दूध डालें। अब तैयार किए गए इस पैक को नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं। इस पैक की मदद से आपके चेहरे नमी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नींबू और शहद
- फोटो : social media
शहद और नींबू का पेस्ट
आप चाहें तो घर पर ही शहद और नींबू का पेस्ट तैयार करके रख सकते हैं। नींबू और शहद में पाए जाने वाले तत्व चेहरे की कई परेशानियों का खात्मा करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हल्दी
हल्दी और संतरे के छिलके का पेस्ट
ज्यादा समय तक धूप में रहने से स्किन काफी डल हो जाती है। ऐसे में डैमेज हो चुकी त्वचा को निखारने के लिए संतरे के छिलके और हल्दी के पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पेस्ट की मदद से आपकी त्वचा दमक उठेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।