फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों को घना और मजबूत रखना है तो केमिकल वाले शैंपू नहीं इन प्राकृतिक चीजों का करें इस्तेमाल

Sun, 29 Mar 2020 10:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 29 Mar 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
natural product for strong and healthy hair
घने, लंबे, मजबूत बाल हर किसी को पसंद होते हैं। लड़की हो या लड़का हर कोई अपने बालों को संवारने में कसर नहीं छोड़ते हैं।  इसके बावजूद भी बालों का झड़ना कम नहीं होता है। कई बार इसकी वजह केमिकल वाले प्रोडक्ट होते हैं। साथ ही धूल-मिट्टी और प्रदूषण से भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। बालों की ज्यादातर समस्याओं का समाधान हमारी रसोई में छिपा होता है। अगर इन चीजों को नियम से प्रयोग में लाया जाए तो बालों पर असर नजर आना शुरू होता है। तो चलिए जानें ऐसे ही रसोई में रखी पांच चीजें जो बालों के झड़ने से लेकर उन्हें मजबूत करने में मदद करेंगी।
natural product for strong and healthy hair
आंवला
विटामिन सी से भरपूर आंवला बालों की ग्रोथ के लिए वरदान समान होता है। बालों की समस्या से निजात पाने के लिए एक चम्मच आंवले के गूदे में नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों पर लगाकर सो जाएं और सुबह होने पर शैम्पू कर लें।
 
natural product for strong and healthy hair
एलोवेरा

एलोवेरा से बाल लंबे और घने होते हैं। चेहरे के साथ ये बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आप चाहे तो बालों पर एलोवेरा जेल या इसका जूस लगा सकती हैं। दो से तीन घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में तीन-चार बार इसे लगाने से आपको फर्क महसूस होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
natural product for strong and healthy hair
प्याज का रस
बालों की समस्या का प्याज सटीक उपाय है। इसके लिए प्याज को घिसकर उसका रस निकालें और इसे स्कैल्प पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। आधे घंटे बाद हेयरवॉश कर लें। आप चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल या जैतून का तेल भी मिलाकर लगा सकते हैं।
विज्ञापन
natural product for strong and healthy hair

गुड़हल
इसके लिए गुड़हल के फूल और पुदीने की पत्तियों को साथ में पीसकर पानी में मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। आधे घंटे के लिए इसे बालों पर लगाएं और फिर अच्छे से धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने बाल झड़ना रुक जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed