{"_id":"635a8271f2ee0b71ec3bef12","slug":"orange-peel-in-winter-for-glowing-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Glowing Skin: चेहरे पर चाहिए बेहतरीन चमक तो करें इस छिलके का इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Glowing Skin: चेहरे पर चाहिए बेहतरीन चमक तो करें इस छिलके का इस्तेमाल
चेहरे की शीशे सी चमकती त्वचा हर लड़की की चाहत होती है। लेकिन दाग-धब्बे और डलनेस की वजह से मुमकिन नहीं हो पाता। अगर आप चाहती हैं कि चेहरे पर चमक नेचुरल तरीके से बनी रहे। तो संतरे के छिलके का इस्तेमाल करें। सर्दियों का मौसम आते ही रूखी त्वचा परेशान करने लगती है। जिससे छुटकारा पाने के लिए आप संतरे का छिलका इस्तेमाल में लाएं। वैसे भी रूखी त्वचा के लिए संतरे का छिलका बेहद असरदार होता है। तो चलिए जानें कैसे निखरी और शीशे सी दमकती त्वचा के लिए इस छिलके को इस्तेमाल में लाएं।
2 of 5
beauty
- फोटो : social media
संतरे को खाने के बाद इसके छिलके को फेंके नहीं बल्कि इसे सुखा लें। जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो इसका पाउडर बनाकर रख लें। संतरे में विटामिन सी काफी मात्रा में होता है जो स्किन के लिए बेहद जरूर होता है।
3 of 5
orange peel
- फोटो : Pixabay
रूखी त्वचा के लिए संतरे के छिलके का पैक बनाने के लिए एक चम्मच छिलके का पाउडर लें। साथ में शहद और छोटा चम्मच दूध भी लें। इन सारी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। ये नेचुरल स्क्रब है। इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को साफ करें। दो से तीन मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
orange
- फोटो : Pixabay
अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो संतरे के छिलके के पाउडर को एलोवेरा जेल और नींबू के रस में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ये नेचुरल स्क्रब तैलीय त्वचा पर असरदार रहता है। चेहरे को स्क्रब कर साफ पानी से चेहरा धो लें। ये नेचुरल स्क्रब चेहरे को मॉइश्चराइज भी करता है। हालांकि चेहरा धोने के बाद लाइट मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
विज्ञापन
5 of 5
fruits
- फोटो : iStock
टैनिंग चेहरे से हटानी हो तो एक चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को हल्दी में मिलाएं। इसे शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब पांच से दस मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें। ध्यान रहे कि अगर चेहरे पर एक्ने हो तो इस फेसपैक को ना लगाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।