Priyanka Chopra: एक छोटे से शहर से निकलकर अपने दम पर एक अलग मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर के बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना परचम लहराया है। उनकी एक्टिंग की वजह से न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी लोग उन्हें अच्छे से पहचानते हैं।
Priyanka Chopra: ये है प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का राज, आप भी टिप्स अपनाकर दमकाएं अपना चेहरा
अगर आप भी ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की तरह खूबसूरत त्वचा पाना चाहती हैं तो उनके बताए गए घरेलू नुस्खों को अपना लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर बनाती हैं ये मास्क
अपनी त्वचा को चमकाने के लिए प्रियंका एक घरेलू मास्क का इस्तेमाल करती हैं। ये मास्क तैयार करना काफी आसान है। इसे आप आराम से घर पर बिना पैसे खर्च किए तैयार कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा भी खिल उठेगा।
इसे तैयार करने के लिए आपको एक कटोरी में दो से तीन चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी, थोड़ा सा दही, नींबू के रस की कुछ बूंदे और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। सूख जाने के बाद इसे धोकर साफ कर लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। ये मास्क त्वचा को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ कई अन्य मायनों में भी फायदेमंद है।
बेसन है अच्छा क्लींजर
बेसन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को अच्छी तरह से साफ करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप इस मास्क का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी त्वचा की गंदगी अंदर तक साफ हो जाएगी। बेसन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे और पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं।
अगर आपके पैक में दही का इस्तेमाल होगा तो इससे चेहरे की डेड स्किन खत्म होती है। इसके साथ ही दही त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा की टैनिंग को कम करता है।