फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vitamin E Capsule Side effects: चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल इस्तेमाल करने के नुकसान, उपयोग से पहले करें ये काम

Wed, 14 Aug 2024 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 14 Aug 2024 09:17 AM IST
सार

अक्सर लोग चेहरे पर विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल कर लेते हैं। जबकि ये काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
Vitamin E Capsule Side effects in hindi
चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल इस्तेमाल करने के नुकसान - फोटो : freepik.com

Vitamin E Capsule Side effects: अपनी त्वचा को जवां बनाये रखने के लिए आजकल लोग तमाम तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में विटामिन ई का कैप्सूल भी शामिल है। विटामिन ई के कैप्सूल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधी कई परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले स्किन डैमेज और स्किन को रिपेयर करने में भी मदद करते हैं।



ऐसे में कई बार लोग बिना स्किन रोग विशेषज्ञ की सलाह के भी इसका इस्तेमाल कर लेते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि अगर इस कैप्सूल का इस्तेमाल सही से न किया जाए तो ये त्वचा को दमकाने की बजाय उसकी रंगत खराब कर सकता है। जी हां, गलत तरह से विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल आपको मुसीबत में डाल सकता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से पहले एक काम करना बेहद जरूरी है, जिसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

Vitamin E Capsule Side effects in hindi
चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल इस्तेमाल करने के नुकसान - फोटो : freepik.com

सबसे पहले करें पैच टेस्ट

अगर आप विटामिन ई कैप्सूल इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सबसे पहले पैच टेस्ट करें। पैच टेस्ट करने के बाद अगर इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन पर कोई  गलत असर दिखाई दे रहा है तो इसके इस्तेमाल से बचें। अगर किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है तो आराम से इसका इस्तेमाल करें। इस्तेमाल से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। विटामिन ई के कैप्सूल के ज्यादा इस्तेमाल से आपकी त्वचा में कई परेशानियां हो सकती हैं। आइए उस बारे में भी आपको बताते हैं। 

Vitamin E Capsule Side effects in hindi
चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल इस्तेमाल करने के नुकसान - फोटो : iStock
छिद्र बंद होना

विटामिन ई कैप्सूल में जो तेल होता है वो काफी गाढ़ा होता है। ऐसे में इसके ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा के छिद्र बंद हो सकते हैं। त्वचा के रोम छिद्र बंद होने से चेहरे पर मुंहासे की समस्या हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vitamin E Capsule Side effects in hindi
चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल इस्तेमाल करने के नुकसान - फोटो : iStock

अतिरिक्त तैलीय त्वचा

जिन लोगों की त्वचा ऑयली है उन्हें इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। दरअसल, अगर आपकी त्वचा पहले से ही तैलीय है तो विटामिन ई तेल का उपयोग त्वचा को और भी अधिक तैलीय बना सकता है। इससे कई अन्य परेशानियां पैदा हो सकती हैं। 

विज्ञापन
Vitamin E Capsule Side effects in hindi
चेहरे पर विटामिन-ई कैप्सूल इस्तेमाल करने के नुकसान - फोटो : iStock

सूजन और जलन

जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है, उन्हें तो इससे दूर ही रहना चाहिए। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए विटामिन ई का उपयोग जलन और सूजन का कारण बन सकता है। ऐसे में संवेदनशील त्वचा वाले लोग तो इससे दूरी बना ही लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed