फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपने खूबसूरत बालों का सीक्रेट, मां के घरेलू नुस्खे से रखती हैं ख्याल

Wed, 22 Apr 2020 12:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 22 Apr 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra reveals her hair beauty secrets yogurt and honey
- फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। ऐसे में वो अपनी खूबसूरती का ख्याल रखने के लिए भी विदेशी ब्रांड का इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन एक दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपने खूबसूरत बालों का राज साझा किया। जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगी क्योंकि प्रियंका एक साधारण लड़की की तरह ही घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं। इस घरेलू नुस्खे के बारे में उन्होंने बताया कि ये मुझे मेरी मां ने और उनको मेरी नानी ने बताया था।

priyanka chopra reveals her hair beauty secrets yogurt and honey
- फोटो : instagram
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि कुछ साल पहले उन्होंने फैशन मैगजीन वॉग को अपना ब्यूटी सीक्रेट बताया था। इस वीडियो में देसी गर्ल प्रियंका बालों की रूखी त्वचा और डैंड्रफ जैसी बालों की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए अपनी मां का घरेलू नुस्खा बता रही हैं। 

 


 
priyanka chopra reveals her hair beauty secrets yogurt and honey

इस वीडियो में वो दो चम्मच फुल क्रीम दही, एक टीस्पून शहद और एक अंडे को मिलाकर उसे बालों पर लगाने के लिए बता रही हैं। इसके बाद आधे घंटे तक बालों में लगाने के बाद इसे गर्म पानी और बेबी शैंपू से धोने के लिए बता रही हैं। साथ उन्होंने कैप्शन में भी बतांया है कि इसे लगाने के बाद बालों से दही की महक इतनी आसानी से नहीं जाती है। इसलिए शैंपू को कम से कम दो बार जरूर लगाएं। बालों को इस तरीके से धोने से सिर को ठंडक भी मिलती है और ये बालों को हाइड्रेट भी करता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra reveals her hair beauty secrets yogurt and honey
- फोटो : Social Media

इस वीडियों को क्वांटिको गर्ल प्रियंका ने एक दिन पहले ही शेयर किया है। जिसमें वो चेहरे पर ड्यूई मेकअप और नेचुरल ब्राउन पिंक लिपस्टिक लगाए तैयार हैं। इसके साथ उन्होंने बेहद खूबसूरत सैटिन का सफेद शर्ट पहन रखा है। जिसकी कुछ बटन खुली है। साथ ही बालों को ओपन कर रखा है।



View this post on Instagram

A few years ago I shared some DIY beauty hacks with @voguemagazine. Seems like a good time to dust these off to try during quarantine. This is a recipe for a hair treatment that my mom taught me, and her mom taught her. Full Fat Yogurt, 1 tsp honey, 1 egg. Let it sit in your hair for 30 min and rinse with warm water.⁣ ⁣ Disclaimer: while this works wonders (for me), it doesn’t smell the best. You may need to shampoo twice to remove all the yogurt, and then condition as usual.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on



 
विज्ञापन
priyanka chopra reveals her hair beauty secrets yogurt and honey
- फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा का लुक हमेशा ही स्टाइलिश होता है। लॉकडाउन के बीच वो घर पर ही वीडियो कॉल के जरिए दुनिया को संदेश देती हुई काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। जिसमें उन्होंने भूरे रंग का सैटिन का शर्ट पहन रखा है। जिसके साथ मिनिमम मेकअप ब्राउन लिप्स और स्ट्रेट हेयर के साथ देसी गर्ल काफी आकर्षक नजर आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed