फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: ब्यूटी प्रॉडक्ट्स को भी साफ करना है जरूरी, जानिए लिपस्टिक से लेकर फाउंडेशन तक सैनिटाइज करने का तरीका

Tue, 21 Apr 2020 11:11 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 21 Apr 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
sanitize your beauty and makeup products for prevent coronavirus
कोरोना वायरस और मेकअप प्रॉडक्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरी दुनिया सैनिटाइजेशन और सोशल-डिस्टेसिंग को प्रयोग में ला रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग किसी भी चीज को हाथों में लेने से पहले उसे सैनिटाइज करने की जरूर कोशिश कर रहे हैं। यह घातक वायरस किसी भी चीज पर फैल सकता है। ऐसे में इससे बचने के लिए हमें हर चीजों की सफाइ पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कुछ ऐसा ही आपको मेकअप और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के साथ भी है। इन प्रॉडक्ट्स को साफ रखना बहुत जरूरी है नहीं तो वायरस आपकी त्वचा के संपर्क में आकर संक्रमित कर सकते हैं। आज हम आपको मेकअप प्रॉडक्ट्स को सैनिटाइज करने के बारे में बताएंगे।

sanitize your beauty and makeup products for prevent coronavirus
मेकअप ब्रश - फोटो : Pixabay

मेकअप ब्रश
मेकअप के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली ब्रश की सफाई बहुत जरूरी है। ब्रश और स्पंज को साफ करने के लिए एक कटोरी पानी में भिगो कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ समय बाद उसे साफ पानी के नीचे चलाएं और देखें कि कैसे आपके ब्रश को उनका मूल रंग वापस आ जाएगा यानी कि ये पूरे तरीके से साफ हो जाएगा। बेहतर परिणाम के लिए आप ब्रश के ब्रिसल्स को अल्कोहल में डाल कर भी साफ कर सकते हैं।

sanitize your beauty and makeup products for prevent coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फेस पाउडर के पैलेट्स की सफाई
मेकअप करने के दौरान अक्सर पैलेट पर कुछ पाउडर गिरते रहते हैं। फेस पाउडर के पैलेट की सफाई के लिए एक स्प्रे बोतल में सैनिटाइजर भर लें और सीधे पैलेट पर स्प्रे करें। इसके बाद एक कॉटन की मदद से इसे साफ कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
sanitize your beauty and makeup products for prevent coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मेकअप पेंसिल और शार्पनर
मेकअप पेंसिल शार्पनर की सफाई करने के लिए अल्कोहल से भरी एक कटोरी में कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद कॉटन पैड की मदद से साफ कर लें। इसी कॉटन पैड से आप पेंसिल को भी साफ कर लें। पेंसिल और शार्पनर दोनों को धूप में थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।

विज्ञापन
sanitize your beauty and makeup products for prevent coronavirus
लिक्विड फाउंडेशन - फोटो : Pixabay

लिक्विड फाउंडेशन
फाउंडेशन की बोतल और उसके नोजल को साफ करने के लिए आप अल्कोहल-वेट कॉटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर अल्कोहल-वेट कॉटन आपके पास नहीं है तो एक कपास पैड या स्पांज को ही सैनिटाइजर लगा कर कर गीला कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed