फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में बालों के रूखेपन को मिटाने के लिए करें वैसलीन का इस्तेमाल, हर दिन हो जाएगा ‘गुड हेयर डे’

Fri, 01 Jan 2021 04:23 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 01 Jan 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
remove frizziness of hair use vaseline in winter season
बालों की देखभाल - फोटो : Pixabay

सर्दियों में लड़कियां इस समस्या से बहुत परेशान रहती हैं कि चाहे वे बालों की कितनी भी देखभाल क्यों न कर लें लेकिन हवा में निकलते ही उनके बाल एकदम रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। ऐसे में बाल पूरे लुक को तो बिगाड़ते ही हैं, साथ ही मूड को भी खराब कर देते हैं। ऐसे में यदि बाल लंबे हो तब तो उनसे इस मौसम में अच्छे दिखने की बिल्कुल उम्मीद नहीं की जा सकती है। लड़कियां चाहती हैं कि उनके बाल हमेशा एकदम चमकदर और व्यवस्थित दिखें। सर्दियों में सिर्फ एक उपाय को करने से आपके बालों की खोई चमक लौट सकती है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से हम आपको बताएंगे किस तरह वैसलीन के उपयोग से बाल दिखते हैं एकदम परफेक्ट।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

remove frizziness of hair use vaseline in winter season
हल्के हाथों से बालों में लगाएं - फोटो : Social media

ऐसे करें वैसलीन का इस्तेमाल
बाल यदि रूखे लग रहे हैं तो एक चम्मच वैसलीन के साथ आधा चम्मच गर्म नारियल का तेल मिलाएं। तैयार मिश्रण को हल्के हाथों से बालों में लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इस मिश्रण को बालों पर ही लगाएं जड़ों में इसे पहुंचने न दें। ठंडे नारियल तेल का इस्तेमाल न करें नहीं तो वो अलग ही बालों पर जमा हुआ नजर आएगा।


 

remove frizziness of hair use vaseline in winter season
सीरम की तरह ही लगाएं - फोटो : twitter
सीरम की तरह करें इस्तेमाल
ये जो मिश्रण आपने तैयार किया है, ध्यान रखें कि इसे आप बालों में सीरम की तरह ही लगाएं जिससे कि आपके बालों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा और वे चमकदार भी दिखने लगेंगे। भूलकर भी इसका जड़ों पर इस्तेमाल नहीं करना है। इस मिश्रण को आप सोते वक्त लगाएं और सुबह बाल शैम्पू से धो लें। ऐसा करने से बाल मुलायम होने के साथ ही स्ट्रेट भी दिखने लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
remove frizziness of hair use vaseline in winter season
सारे बालों को टॉवेल में बांध लें - फोटो : सोशल मीडिया

चिपचिपे बालों का करें ये उपाय
कई बार इस मिश्रण में वैसलीन की मात्रा ज्यादा होने पर पतले बाल चिपचिपे दिखाई देने लगते हैं. ऐसे में घबराइए मत। एक टॉवेल लीजिए उसे गर्म पानी में डालकर निचोड़ें। फिर सारे बालों को उस टॉवेल में बांध लें। भाप के माध्यम से बालों से अतिरिक्त वैसलीन निकल जाएगी। इस बात का ध्यान रखें कि असली वैसलीन का ही इस्तेमाल करें। यदि बाजार में मिलने वाली नकली वैसलीन या नकली खोपरे के तेल का आपने इस्तेमाल किया तो आपके बाल और भी खराब हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed