फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में रूसी की समस्या करती है परेशान तो टमाटर से मिलेगा समाधान, इस तरह से करें इस्तेमाल

Fri, 01 Jan 2021 10:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 01 Jan 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
winter hair care tips dandruff get rid with tomato hair pack
प्रतीकात्मक तस्वीर

कई सारे लोगों को सर्दियों का मौसम आते ही बालों में रूसी की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से सिर में खुजली और बदबू आती है। वहीं झड़ती हुई रूसी शर्मिंदगी का कारण भी बनती है। रूसी की इस समस्या से निजात पाने के लिए अगर आप भी शैंपू वगैरह इस्तेमाल करते हैं तो एक बार इस नुस्खे को आजमाकर देखें। कुछ ही दिनों में फर्क समझ में आ जाएगा। टमाटर के हेयर पैक से रूसी की समस्या से निजात मिलने में आसानी होती है। तो चलिए जानें कैसे करें इस्तेमाल।

winter hair care tips dandruff get rid with tomato hair pack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे करें प्रयोग

अगर आपके बालों में भी डैंड्रफ की समस्या बढ़ गई है तो टमाटर के जूस में शहद मिलाकर हेयर मास्क बनाएं और बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो लें। सिर में होने वाली हल्की जलन से परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसा टमाटर की अम्लीय प्रवृत्ति के कारण होता है।

winter hair care tips dandruff get rid with tomato hair pack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

टमाटर का जूस बालों पर लगाने से बालों में शाइनिंग आती है और बाल मुलायम होते हैं। यहीं नहीं टमाटर का जूस बालों से आने वाली बदबू से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है। डैंड्रफ और एक्जिमा भगाने में ये कारगर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
winter hair care tips dandruff get rid with tomato hair pack
दही के फायदे - फोटो : iStock

इसके इस्तेमाल से रुखे और बेजान बालों में घनापन आ जाता है। अगर आपकी बालों की त्वचा में खुजली होती है और ड्राइनेस रहती है तो टमाटर के जूस में रोज तेल मिलाकर लगाएं और ठंडे पानी से बालों को धोकर साफ कर लें। कुछ दिनों में इसका असर आपको साफ दिखेगा। टमाटर में मौजूद विटामिन ए, सी और ई बालों में मजबूती लाता है। इसके इस्तेमाल से बाल दोमुंहे नही होते है और ग्रोथ अच्छी रहती है।

विज्ञापन
winter hair care tips dandruff get rid with tomato hair pack
dandruff
रूसी भगाने के लिए इन उपायों को आजमाकर बालों को मजबूत भी बनाया जा सकता है। साथ ही बाल लंबे और घने नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed