फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में रूखे बालों को कहें बाय-बाय, घर में तैयार करें ये हेयर पैक

Thu, 31 Dec 2020 09:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 31 Dec 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
winter hair care tips make homemade hair pack for dry hair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दियों में ज्यादातर लड़कियों की समस्या होती है बालों का रूखापन। जैसे सर्द हवाएं त्वचा को रूखा और बेजान  बना देती हैं और उन्हें विशेष देखभाल की जरूरत होती है। उसी तरह से बाल भी सर्द हवाओं के प्रभाव में आकर रूखे हो जाते हैं। जिसकी वजह से झड़ना और टूटना शुरू हो जाता है। लेकिन अब आप चाहें तो घर पर खास हेयर पैक की मदद से बालों को मजबूती और पोषण दे सकती हैं। इससे आपको पार्लर जाकर स्पा कराने की भी जरूरत नही पड़ेगी। तो चलिए जानें वौ कौन से हेयर पैक हैं जो बालों को मजबूती देने के साथ ही सिल्की और चमकदार बनाएंगे।

winter hair care tips make homemade hair pack for dry hair
hair - फोटो : pixabay
घर पर आसानी से हेयर पैक बनाकर बालों की खोई चमक वापस पाई जा सकती है। जिसकी मदद से सिल्की और स्मूद बाल आसानी से मिल जाएंगे।
winter hair care tips make homemade hair pack for dry hair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चाय की पत्ती का पैक

एक चम्मच चाय की पत्ती को एक बड़े चम्मच तेल में डालकर गर्म करें। एक बार जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो छन्नी से छानकर चाय की पत्ती को अलग कर दें। अब इसमें चुकंदर का पेस्ट मिलाकर पूरे बालों में लगाकर छोड़ दें। 30 मिनट बाद बालों को सामान्य पानी से धो दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
winter hair care tips make homemade hair pack for dry hair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केले का पेस्ट

अपने बालों की लंबाई के अनुसार केले लेकर उसका पेस्ट बना लें। अब इसमें एक अंडा और कुछ बूंदे जैतून के तेल की डालें और अच्छे से मिक्स करें। बालों पर लगाने के बाद छोड़ दें। जब बाल पूरी तरह से सूख जाएं तो किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। 

विज्ञापन
winter hair care tips make homemade hair pack for dry hair
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मेथी का पेस्ट

मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन मेथी को पीस कर इसका पेस्ट बना लें और इसमें दही और शहद को मिला लें। बालों पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें फिर शैंपू से बालों को धो दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed