{"_id":"5fe738f58ebc3e3ec95ff73f","slug":"skin-care-benefits-with-papaya-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पपीते के फेसपैक से चेहरे को मिलेगी दमकती त्वचा, साथ ही दाग-धब्बे भी हो जाएंगे गायब","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
पपीते के फेसपैक से चेहरे को मिलेगी दमकती त्वचा, साथ ही दाग-धब्बे भी हो जाएंगे गायब
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पपीता
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेहरे पर तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से त्वचा को कई बार नुकसान हो जाता है। जिसकी वजह से दाग-धब्बे और मुंहासे निकलना शुरू हो जाते हैं। वहीं असमय ही चेहरे के रोमछिद्र बड़े और भद्दे दिखने लगते हैं। जिसकी वजह से त्वचा उम्र से कहीं ज्यादा बड़ी दिखती है। इन सारी समस्याओं से छुटकारा पाना है तो पपीते से बने फेसमास्क का इस्तेमाल करें। ये तमाम परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करेगा।
2 of 5
raw papaya
बेदाग गोरेपन के लिए पपाया दूध का फेस पैक
चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने और बेदाग गोरेपन के लिए आप पपीता दूध इस्तेमाल कर सकते हैं। कच्चे पपीते का पेस्ट बनाएं और इसमें दूध मिलाएं। इस मिश्रण को रोज चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और सिर्फ पानी से धो लें।
3 of 5
papaya pack
दमकती त्वचा के लिए पपीते के गूदे से बना फेस पैक
चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के लिए यह परफेक्ट पैक है। पपीते का गूदा निकालकर पेस्ट बनाएं। इसमें नींबू का रस मिला लें। इस पैक को प्रतिदिन 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर पानी से धो लें। अगर आपके पास समय की कमी है तो पपीते को काटकर खाने में इस्तेमाल कर लें और इसके छिलके को लेकर चेहरे पर मसाज करें। फिर दस से पंद्रह मिनट बाद चेहरे को धो लें। चेहरे पर गजब का ग्लो नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
papaya
मुलायम त्वचा के लिए एग पपीता और शहद पैक
अगर आपको अंडे से परहेज नहीं है तो यह पैक आपकी त्वचा के लिए सर्दियों में परफेक्ट है। इसके लिए दो चम्मच पपीते को मैश कर लें। इसमें एक चम्मच शहद और एक अंडे का सफेद भाग अच्छी तरह मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर पानी से धो लें।
विज्ञापन
5 of 5
पपीता
वैसे पपीते को केवल चेहरे पर लगाने से ही नहीं बल्कि रोजाना खाने से भी फायदा होता है। पपीता पाचन क्रिया को सही करता है। जिससे चेहरे पर होने वाले कील मुंहासे कम करने में मदद मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।