फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: चाहिए तत्काल ग्लो तो घर पर इन चीजों से तैयार करें ब्लीच, गुलाब की तरह खिलेगा चेहरा

Fri, 06 Oct 2023 10:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 06 Oct 2023 10:40 AM IST
सार

अगर आपको भी बाजार में मिलने वाले ब्लीच से डर लगता है तो आप घर पर ही इन चीजों का इस्तेमाल करके इंस्टेंट ग्लो पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care how to made bleach at home with home remedies homemade chemical free bleach
homemade bleach - फोटो : istock

Skin Care: हर कोई ये चाहता है कि उसकी त्वचा हमेशा खिली-खिली रहे, इसके लिए लोग मौसम बदलने के समय तरह-तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। अक्सर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए महिलाएं ब्लीच का इस्तेमाल करती हैं। पार्लर जाकर ब्लीच कराना तो बेहद आसान होता है, लेकिन बहुत सी महिलाओं को ये सूट नहीं करता। अगर ये आपकी स्किन को सूट कर रहा है, तब तो इसके इस्तेमाल से काफी फायदा मिलता है, लेकिन अगर इसका प्रभाव नकारात्मक पड़ता है तो ये चेहरे को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। 



अगर आपको भी बाजार में मिलने वाले ब्लीच से डर लगता है तो आप घर पर ही इन चीजों का इस्तेमाल करके इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं। दरअसल, आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप घर पर ही इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं। इन चीजों से आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होगा। 

Skin Care how to made bleach at home with home remedies homemade chemical free bleach
ओट्स - फोटो : iStock

ओट्स

दो चम्मच ओट्स के पाउडर में आप दही और नींबू का रस मिलाकर पैक तैयार कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस पैक को तकरीबन बीस मिनट के लिए आपको चेहरे पर लगाना है, तभी जाकर आपको इसका फायदा मिलेगा।

Skin Care how to made bleach at home with home remedies homemade chemical free bleach
नींबू और शहद - फोटो : social media

नींबू और शहद

दो चम्मच शहद में अगर आप तीन से चार बूंद नींबू का रस डालकर इसका पैक तैयार करेंगी तो ये एक केमिकल रहित ब्लीच की तरह की काम करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care how to made bleach at home with home remedies homemade chemical free bleach
masoor dal

नींबू और मसूर की दाल

मसूर की दाल को रात भर भिगो कर रख लें। इसके बाद सुबह इसको पीसकर इसमें नींबू का रस मिलाएं। हफ्ते में दो बार इसके इस्तेमाल से आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा। 

विज्ञापन
Skin Care how to made bleach at home with home remedies homemade chemical free bleach
पपीता - फोटो : pixabay

पपीता

पपीते के टुकड़े में नींबू का रस डालकर इससे चेहरे की मसाज करें। मसाज के दस से 15 मिनट बाद आप चेहरा धो लें। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed