Skin Care: लगातार बदलते मौसम का असर लोगों की त्वचा पर पड़ता है, जिस वजह से चेहरा डल होने लगता है। इसके साथ ही चेहरे पर पिंपल, एक्ने और तमाम तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। इन परेशानियों के छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से ब्यूटी प्रोडक्ट मिल जाते हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट से स्किन को कुछ देर के लिए तो चेहरे को राहत पहुंचा देते हैं लेकिन आप इनसे ज्यादा अच्छे रिजल्ट की उम्मीद नहीं कर सकते।
Skin Care: त्वचा पर चाहिए दमकता निखार तो इस्तेमाल करें ये घरेलू पील ऑफ मास्क
आज के लेख में हम आपको घर पर पील ऑफ मास्क बनाने का तरीका बता रहे है जो आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पील ऑफ मास्क को बनाने के लिए आपको एक छोटे कटोरे में एक बड़ा चम्मच चारकोल पाउडर, एक बड़ा चम्मच बेंटोनाइट क्ले और एक बड़ा चम्मच जिलेटिन मिलाना। इसका पेस्ट तैयार करके आप चेहरे और गर्दन पर लगा सकते हैं। ये त्वचा से अतिरिक्त ऑयल निकालने में मदद करता है।
नींबू और शहद पील ऑफ मास्क
नींबू और शहद दोनों में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की कई परेशानियों को दूर करते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच फ्रेश नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच शहद और एक बड़ा चम्मच जिलेटिन मिलाएं। अब इसमें पानी डालने के बाद इसका पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद इस मास्क को हटा लें।
खीरा पील ऑफ मास्क
खीरे में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा पर हुए सनबर्न को ठीक करता है। इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे खीरे का पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट में एक बड़ा चम्मच जिलेटिन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पेस्ट को 25 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर मास्क हटा लें।
एग व्हाइट पील ऑफ मास्क
अंडा हर किसी को सूट नहीं करता। ऐसे में पहले इसका पैच टेस्ट जरूर कर लें। घर पर इस मास्क को तैयार करने के लिए एग व्हाइट को एग यॉर्क से अलग कर लें। इसके बाद इसे तब तक फेंटे, जब तक की झाग ना बन जाए। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद मास्क हटा दें।