दिवाली का त्योहार बिल्कुल नजदीक है। ऐसे में दमकती और चमकती त्वचा की ख्वाहिश तो हर किसी को होगी। लेकिन कील-मुंहासे, दाने, धूप की टैनिंग और दाग-धब्बे चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। पार्लर जाकर और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट तो आप भी इस्तेमाल कर रही होंगी। इन सारी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए। लेकिन रसोई में रखी कुछ चीजें भी असरदार होती हैं। बस उन्हें इस्तेमाल करने का सही पता होना चाहिए। इन्हीं में से एक है एप्पल साइडर विनेगर यानी कि सेब का सिरका। जिसका इस्तेमाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सेब के सिरके की मदद से आप चेहरे को भी निखार सकती हैं। तो चलिए जानें किन समस्याओं में कैसे इस्तेमाल करें सेब का सिरका।
Skin Care Tips: चेहरे की त्वचा को संवारना है तो इस्तेमाल करें एप्पल साइडर विनेगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप चेहरे पर कील-मुंहासे और दानों से परेशान हैं तो सेब के सिरके को फिल्टर पानी में मिलाकर किसी रख लें। फिर रूई की मदद से त्वचा पर लगाएं। दस मिनट बाद चेहरे को धो दें। रोजाना सेब के सिरके के इस्तेमाल से फर्क दिखने लगेगा। सेब के सिरके में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरिल गुण होते हैं। जो त्वचा को धूल मिट्टी और ऑयल फ्री बनाते हैं।
अगर धूप की वजह से टैनिंग हो गई है और जलन होती है तो सेब के सिरके से राहत मिलेगी। आधा कप सेब के सिरके को चार कप पानी में मिलाकर रख लें। फिर इसमे कपड़े को डुबोकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। रोजाना इसे लगाने से असर दिखने लगेगा।
अगर डेड स्किन त्वचा पर ज्यादा हो गई है तो सेब के सिरके की मदद से इससे निजात मिल सकती हैं। बस सेब के सिरके को गर्म पानी के टब में डाल दें। फिर करीब 15-20 मिनट तक इसमे बैठें। फिर नहा लें। सेब का सिरका त्वचा का पीएच लेवल सही करता है। जिससे त्वचा मुलायम और नर्म बनती है।
रोजाना चेहरे को फेसवॉश से धोने के बाद सेब के सिरके को स्किन टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सेब के सिरके को फिल्टर पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।