सब्सक्राइब करें

Summer Hair Care: चिपचिपे बाल गर्मी में कर रहे हैं परेशान तो करें ये काम

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 15 Jun 2023 10:32 AM IST
सार

अगर गर्मी के मौसम आप भी चिपचिपे बालों से परेशान हैं तो ये तरीके अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। 

विज्ञापन
summer hair care routine in hindi chichipe baal kaise sahi kare
hair style - फोटो : insatgram

Summer Hair Care: गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। तेज धूप और धूल भरी आंधी की वजह से हर कोई काफी ज्यादा परेशान रहता है। धूप की वजह से लोग अपने घरों के बाहर निकलने के भी बचते हैं क्योंकि तेज धूप की वजह से लोगों की स्किन काफी डैमेज हो जाती है। स्किन पर सनबर्न और टैनिंग समेत कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। यही वजह है कि गर्मी के मौसम में स्किन का खास ध्यान रखना पड़ता है। गर्मी में जिस तरह से स्किन का ध्यान रखना चाहिए, ठीक उसी तरह से बालों पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है।



दरअसल, इस मौसम में बाल बेहद चिपचिपे हो जाते हैं। जिसकी वजह से ये दिखने में काफी ऑयली लगते हैं। जिनके बाल लंबे होते हैं, वो हर रोज बालों को धो भी नहीं सकते। ऐसे में हम आपको चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। अगर गर्मी के मौसम आप भी चिपचिपे बालों से परेशान हैं तो ये तरीके अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। 

Trending Videos
summer hair care routine in hindi chichipe baal kaise sahi kare
hair wash - फोटो : istock

हफ्ते में तीन बार धोएं बाल

अगर आप चिपचिपे बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो हफ्ते में कम से कम तीन बार बाल धोएं। अगर ऐसा नहीं कर पा रही हैं तो हेयर वॉश करने के लिए ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये भी आपको चिपचिपे बालों से राहत दिलाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
summer hair care routine in hindi chichipe baal kaise sahi kare
hair wash

सिलिकॉन बेस्ड प्रोडक्ट्स से रहें दूर

गर्मियों के मौसम में जितना हो सकते उतना सिलिकॉन बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स से दूर ही रहें। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है और साथ ही में ये बालों को चिपचिपा बनाता है। 

summer hair care routine in hindi chichipe baal kaise sahi kare
HAIR - फोटो : Istock

डस्टिंग पाउडर है मददगार

अगर आप चाहें तो डस्टिंग पाउडर का इस्तेमाल करके चिपचिपे बालों से राहत पा सकती हैं। इसके लिए आपको बस स्कैल्प में डस्टिंग पाउडर लगाना है। इससे आपके बालों का चिपचिपापन कम होगा और बाल क्लासी लगेंगे।

विज्ञापन
summer hair care routine in hindi chichipe baal kaise sahi kare
lemon

नींबू का रस

नींबू का रस आपको चिपचिपे बालों से राहत दिला सकता है। बस इसका इस्तेमाल करते वक्त पैच टेस्ट जरूर करें। पहले एक साइड लगाकर देखें कि ये आपको सूट कर रहा है या नहीं। अगर इसे लगाने से आपको खुजली होने लगे तो इसका इस्तेमाल ना करें और तुरंत बाल धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed