फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में केवल परिवार ही नहीं खुद को भी दीजिए समय और बेजान बालों की इस तरह से करिए देखभाल

Thu, 23 Apr 2020 09:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 23 Apr 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
this lockdown give your hair extra care with these homemade oil get rid of dandruff
- फोटो : amar ujala

पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके कारण पूरा परिवार घर पर ही समय बिता रहा है। ऐसे में गृहणियों के दिन तो चुटकियों में निकल जाते होंगे। लेकिन इस समय केवल अपने घर-परिवार पर ही ध्यान मत दीजिए। थोड़ा समय खुद के लिए भी निकालिए। इस समय का इस्तेमाल अपने रूखे और बेजान हो चुके बालों और त्वचा को संवारने में खर्च करें। जिससे कि जब लॉकडाउन खुले भी तो आप निखरी और संवरी हुई नजर आएं। तो चलिए बताते हैं कुछ ऐसे ही साधारण से तरीके जिनको आजमाकर आप पा सकती हैं घने और मुलायम बाल। 



 
this lockdown give your hair extra care with these homemade oil get rid of dandruff
- फोटो : सोशल मीडिया

बालों पर सफेदी की पर्त दिखने लगी है तो ये न सोचिए कि इस समय कहीं नहीं जाना तो कलर लगाकर क्या करेंगे। बालों में नेचुरल कलर करें। इसके लिए मेंहदी और अंडे को मिलाकर बालों में लगाइए। इससे बालों में मजबूती आ्रएगी और रंग भी काला हो जाएगा। वहीं अगर बालों में लाल रंग चाहिए तो चाय की पत्ती को मिलाकर उबाल लें और छान कर लगाएं। ऐसा करने से सफेद बालों को बहुत अच्छा कलर मिल जाएगा।



 
this lockdown give your hair extra care with these homemade oil get rid of dandruff

बालों के झड़ने की समस्या से परेशान रहती हैं तो बालों में लौकी का रस लगाएं। लौकी को कद्दूकस करके इसका रस निकालकर बालों में लगा लें। इसके बाद बालों को आधे घंटे बाद पानी से धो लें। इससे बालों के झड़ने की परेशानी दूर हो जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
this lockdown give your hair extra care with these homemade oil get rid of dandruff

घर पर कंडीशनर खत्म हो गया है तो कोई बात नहीं। शैंपू करने के बाद एक से दो चम्मच सिरके को एक मग पानी में मिलाएं और इससे सिर को धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में बाल नर्म और मुलायम हो जाएंगे।



 
विज्ञापन
this lockdown give your hair extra care with these homemade oil get rid of dandruff

अगर बालों में डैंड्रफ की समस्या हो रही है तो एक पैन में नारियल या फिर जैतून का तेल गर्म करें। इसमें सूखे हुए संतरे या नींबू के छिलके का पाउडर मिलाएं। फिर इस मिश्रण को कुछ देर गर्म करने के बाद गैस बंद कर दें और ठंडा होने पर किसी शीशी में छान कर रख लें। रोजाना हल्के हाथों से इस तेल की मालिश बालों पर करने से रूसी से छुटकारा मिल जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed