{"_id":"5b6ebbeb4f1c1b254a8b5255","slug":"use-aloe-vera-to-rejuvenate-your-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश में बालों का ध्यान रखने के लिए पार्लर छोड़ लगाएं ये हरा पत्ता, होगा जादुई असर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
बारिश में बालों का ध्यान रखने के लिए पार्लर छोड़ लगाएं ये हरा पत्ता, होगा जादुई असर
Mon, 13 Aug 2018 10:03 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बारिश के मौसम में अक्सर लोग बालों के झ़ड़ने से परेशान रहते हैं ऐसे में पार्लर के मंहगे ट्रीटमेंट न सिर्फ जेब पर भारी पड़ते हैं बल्कि सिर दर्द की वजह भी बन जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो इस मानसून जेब की टेंशन छोड़ इस हरे पत्ते का इस्तेमाल अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए करें। आइए जानते कैसे।
2 of 5
बालों से जुड़ी सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए एलोवेरा बहुत लाभकारी औषधि है। एलोवेरा जेल को स्कल्प में लगाकर स्वस्थ, लंबे और चमकदार बाल पाए जा सकते हैं। एलोवेरा में विटामिन ए,सी और ई पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। ये तीनों ही विटामिन बालों में नए सेल का निर्माण करने में मदद करते हैं।
3 of 5
अगर आप दोमुंहे बाल या बालों की ग्रोथ ना होने की समस्या से जूझ रहे हैं तो एलोवेरा जेल से लंबे, स्वस्थ और चमकदार बाल पाए जा सकते हैं। एलोवेरा रक्त संचार बढ़ाने में भी सक्षम है। यही वजह है कि ये मेडिकल तौर पर भी बहुत लाभदायक है। जब बालों में और जड़ों में इसे लगाया जाता है तो रक्त संचार बढ़ता है, जिससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेंड्रफ से परेशान हैं तो बालों के स्कल्प में एलोवेरा जेल लगाने से फायदा मिलेगा। एलोवेरा जेल में फैटी एसिड होता है, जो खुजली और फंगस को दूर करता है। एक शोध के मुताबिक एलोवेरा में एंटी इन्फ्लेमेंट्री प्रॉपर्टी होती है जो डेंड्रफ को खत्म करती है।
विज्ञापन
5 of 5
बालों की जड़ों में हमेशा तेल बना रहता है और ये एक्स्ट्रा ऑयल परेशानी बनने लगा है तो एलोवेरा को नियमित रूप से बालों में लगाएं, कैमिकल रहित होने की वजह से ये बिना किसी साइड इफेक्टके बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।