फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्यूटी टिप्स: स्वस्थ त्वचा के लिए इस्तेमाल में लाएं मसूर दाल का फेस पैक

Sat, 31 Jul 2021 05:54 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 31 Jul 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Use lentil face pack for healthy and beautiful skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मसूर दाल के भीतर कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। अगर इसका ठीक ढंग से चेहरे पर प्रयोग किया जाए, तो कील मुंहासे जैसी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। इससे चेहरा भी काफी ग्लोइंग दिखता है। अक्सर देखने में मिलता है कि कई लोग चेहरे की विभिन्न समस्याओं से परेशान रहते हैं। उनकी त्वचा पर कई पिंपल्स निकले होते हैं, जो चेहरे की रंगत को कम कर देते हैं। स्किन भी अच्छे से ग्लो नहीं करती है। इस कारण व्यक्ति इनसे निजात पाने के लिए विभिन्न उपायों को अमल में लेकर आता है। फेस क्रीम जैसे कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद भी उसके चेहरे पर दाने बरकरार रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम मसूर दाल फेस पैक के फायदों के बारे में बात करेंगे। बेदाग और स्वस्थ त्वचा के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं मसूर दाल के फेस पैक को कैसे बनाया जाता है? और इसके फायदे क्या हैं?

Use lentil face pack for healthy and beautiful skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एलोवेरा जेल, नींबू के साथ मसूर दाल का फेस पैक

इसे बनाने के लिए रात में 2 से 3 चम्मच मसूर दाल पानी के अंदर भिगो कर छोड़ दें। अगले दिन सुबह उठकर उसको अच्छे से पीस कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट में एक चम्मच एलोवेरा जेल और नींबू का रस मिलाएं। उन्हें अच्छे से मिलाने के बाद आपका मसूर दाल का फेस पैक तैयार हो जाएगा। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें। करीब 10 मिनट तक इसको अपनी त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद साफ पानी से उसे धोएं। मुंहासों को खत्म करने के लिए मसूर दाल का फेस पैक रामबाण उपाय है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। 

Use lentil face pack for healthy and beautiful skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दूध के साथ मसूर दाल का फेस पैक 

इसे तैयार करने के लिए आप रात में मसूर दाल को पानी में भिगो कर रख दें। अगले दिन सुबह उठकर मसूर दाल के साथ थोड़ा सा कच्चा दूध भी मिक्सर में डालें। उन्हें अच्छे से मिक्स करें। दोनों जब अच्छे से मिक्स हो जाएं, तो उन्हें बाहर निकाल लें और उसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। उसे 10 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें। इसे आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। इसे करने से आपका चेहरा काफी ग्लोइंग दिखेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Use lentil face pack for healthy and beautiful skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

चावल के आटे और शहद के साथ मसूर दाल का फेस पैक

इसे तैयार करने के लिए 2 से 3 चम्मच मसूर दाल रात में भिगो कर छोड़ दें। अगली सुबह उसे पानी से बाहर निकाल कर उसका पेस्ट तैयार करें। उसके बाद पेस्ट में 1 चम्मच चावल का आटा और थोड़ा सा कच्चा शहद मिलाएं। तैयार हुए इस पेस्ट से अपने चेहरे और गर्दन का अच्छे से मसाज करें।  

विज्ञापन
Use lentil face pack for healthy and beautiful skin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मसाज करने के बाद उसको 10 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरे को धोएं। आपको इसका प्रयोग हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं। इसके प्रयोग से त्वचा की कई समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी। कील और मुंहासों से भी आपको छुटकारा मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed