{"_id":"5ff1c95f8ebc3e4110611017","slug":"winter-skin-care-tips-get-rid-of-black-elbows-and-knees-with-coconut-oil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में रूखी और काली कोहनी से पाना है छुटकारा तो इस तरह से करें नारियल के तेल का इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सर्दियों में रूखी और काली कोहनी से पाना है छुटकारा तो इस तरह से करें नारियल के तेल का इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 04 Jan 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
elbow
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दियों के मौसम में रूखी त्वचा बहुत परेशान करती है। ऊपर से कोहनी और घुटने के आसपास की त्वचा पर सर्द हवाओं का सबसे ज्यादा असर दिखता है। जिसकी वजह से ये रूखी और बेजान दिखने के साथ ही काली भी नजर आती हैं। अगर कोहनियों और घुटने का कालापन शर्मिंदा कर रहा है तो नारियल के तेल के सही इस्तेमाल से इसे दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानें कैसे करें नारियल के तेल का सही इस्तेमाल।
2 of 4
elbow
- फोटो : instagram
नारियल का तेल
नारियल का तेल मॉइस्चराइजिंग गुण से भरपूर होने के साथ त्वचा के लिए एक अच्छा टॉनिक भी है। नहाने से पहले अपने पूरे शरीर और कोहनी एवं घुटनों पर नारियल तेल लगाए, इससे त्वचा मुलायम रहती है और कोहनी और घुटने की त्वचा पर गंदगी नहीं जमती। फिर नहाते समय अच्छे से कोहनी और घुटनों को स्क्रब की मदद से साफ कर लें। ऐसा करने से त्वचा का रूखापन भी चला जाएगा और उसके आसपास गंदगी भी नहीं जमा होगी।
3 of 4
एलोवेरा
- फोटो : social media
एलोवेरा
नारियल के तेल के अलावा एलोवेरा भी घुटने और कोहनी की सफाई के लिए एक अच्छा विकल्प है। काले पड़े घुटनों और कोहनी पर नियमित रूप से इसके जैल का उपयोग करने से त्वचा के दाग-धब्बे साफ होते है। इसके अलावा नींबू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
black elbow
नींबू
कोहनी और घुटने का रंग हमारी त्वचा के रंग से से अलग होता है। इनकी सफाई के लिए बड़े बुर्जुगों का सबसे लोकप्रिय घरेलू उपाय नींबू और नारियल के तेल का पेस्ट है। इसके लिए आपको सबसे पहले नींबू के छिलके पर नारियल का तेल लगाकर घुटनों और कोहनी पर लगाना होगा। नींबू के रस से त्वचा की गंदगी दूर होने के साथ कालापन भी दूर होता है। इसके अलावा आप त्वचा पर केवल नींबू का छिलके भी रगड़ सकते है। लेकिन नारियल का तेल मिला लेने से यह त्वचा को मॉइश्चराइज भी कर देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।