फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कजरारे नैनों में सबसे जरूरी है मस्कारा, जानें उससे जुड़ी जरूरी बातें

Sun, 03 Jan 2021 06:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 03 Jan 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
every woman must know five mascara hacks for perfect eyelashes
eye - फोटो : insatgram

आंखों को सुंदर दिखाने के लिए उसकी देखभाल के साथ सही तरीके से उसका सजाना भी जरूरी है। चेहरे पर अगर आंखों का मेकअप सही तरीके से होता है तो पूरा चेहरा खूबसूरत दिखने लगता है। आंखों के मेकअप में मस्कारे का भी अहम रोल होता है। जिसके बारे में महिलाओं को जरूर जानकारी होनी चाहिए। आजकल कटरीना कैफ से लेकर शहनाज गिल तक आंखों के नेचुरल खूबसूरत दिखाने के लिए नो काजल लुक के साथ मस्कारे का इस्तेमाल कर रही हैं। तो अगर आप भी आंखों पर काजल की जगह मस्कारे से सजाना चाह रही हैं तो इन बातों का जानना जरूरी है। तो चलिए जानें मस्कारे से जुड़े ये पांच हैक्स, जो पलकों को और खूबसूरत बनाने में मदद करती हैं। 

every woman must know five mascara hacks for perfect eyelashes
mascara

वैसे तो आजकल नकली पलकों का जमाना है। लेकिन आप हर जगह इन पलकों को लगाकर नहीं जा सकते। इसलिए जरूरी है नेचुरल पलकों का ऐसा मेकअप किया जाए कि वो भारी और घनी नजर आएं। जिससे कि आंखें खूबसूरत दिखें। इसके लिए मस्कारा वॉन्ड का साफ-सुथरा होना जरूरी है।

every woman must know five mascara hacks for perfect eyelashes
mascara

मस्कारा वॉन्ड यानी मस्कारे वाला ब्रश। जिसकी मदद से पलकों के ऊपर मस्कारा ठीक तरीके से फैलने और पलकों को कर्ली करने में मदद मिलती है। लेकिन इस वॉन्ड को धोकर साफ कर रखें। क्योंकि मस्कारा इसके ऊपर परत के रूप में जम जाता है और जब आप इसे दोबारा इस्तेमाल करते हैं तो ये पलकों के ऊपर लग जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
every woman must know five mascara hacks for perfect eyelashes
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill

मस्कारे को जब भी लगाने के लिए निकालें तो हल्का सा गर्म कर लें। गर्म करने का मतलब आग की आंच में गर्म करना नही है। बस मस्कारे की ट्यूब को हथेलियों से रगड़ लें। ऐसा करने से हाथों की गर्माहट से उसका कड़कपन खत्म हो जाता है। ऐसा करने से मस्कारा स्मूद हो जाता है और पलकों पर एक साथ इकट्ठा नहीं होने पाता।

विज्ञापन
every woman must know five mascara hacks for perfect eyelashes
कटरीना कैफ - फोटो : instagram

सही मस्कारे को खरीदना भी जरूरी है। जैसे जिनकी पलक कम हैं उन्हें वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा खरीदें। वहीं छोटी पलकों के लिए कर्लिंग मस्कारा ठीक होता है। इसके साथ ही सही शेप के मस्कारा ब्रश का इस्तेमाल भी जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed