सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: करवा चौथ से पहले ही देसी अंदाज में दिखीं प्रियंका चोपड़ा,पीली साड़ी में आईं नजर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 13 Oct 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
before karwa chauth night priyanka chopra wear yellow saree
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा दिल से देसी गर्ल हैं। ये तो मानना पड़ेगा, तभी तो विदेश में रहने के बाद ही वो अक्सर अपने त्योहार मनाते दिख जाती हैं। एक बार फिर उनका देसी लुक सामने आया है। जिसे देखने के बाद फैंस कह रहे हैं देसी गर्ल इज बैक। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर सामने आई है। जिसमे वो साड़ी पहने दिख रही है। करवा चौथ की पूजा से पहले ही प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक खूबसूरत दिख रहा है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से प्रियंका विदेश में बस गई हैं। हालांकि काम के सिलसिले में वो भारत आती जाती रहती हैं। 

Trending Videos
before karwa chauth night priyanka chopra wear yellow saree
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने अपने देसी लुक की तस्वीर शेयर की है। जिसमे वो पीली रंग की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। झीनी सी दिख रही इस साड़ी को पीसी ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पीसी ने लिखा है 'Sari Sari     Nights'वहीं प्रियंका चोपड़ा का ये देसी लुक करवा चौथ के मौके पर लोगों का दिल जीत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
before karwa chauth night priyanka chopra wear yellow saree
priyanka chopra - फोटो : instagram

प्रियंका ने शिफॉन की पीली रंग की साड़ी पहनी है। जिसे सफेद रंग के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया गया है। वहीं साड़ी संग गले में चोकर नेकपीस को मैच है। जबकि खुले मेसी बाल, बोल्ड डार्क लिपस्टिक और कोहल ब्राउन आईज पीसी के लुक में चार चांद लगा रही है। वहीं हाथों में चूड़ियां पूरी तरह से इस लुक को ट्रेडिशनल बना रहा है। जिसमे प्रियंका हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं। 

before karwa chauth night priyanka chopra wear yellow saree
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पर काफी लंबी फैन फॉलोइंग है। पूरी दुनिया में लोग उन्हें पसंद करते हैं। जल्द ही प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में नजर आने वाली हैं। वहीं फरहान अख्तर की फिल्म में भी पीसी के काम करने की खबर है। 

विज्ञापन
before karwa chauth night priyanka chopra wear yellow saree
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हर साल पति निक जोनस के साथ बिल्कुल देसी लुक में करवा चौथ मनाती हैं। पिछले साल सुर्ख लाल रंग की साड़ी में पीसी ने तस्वीर साझा की थी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed