मलाइका अरोड़ा को ग्लैमर के मामले में टक्कर देना मुश्किल है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर बार उनका फैशन सेंस बिल्कुल नया ही हो। नियॉन रंग का सबसे ज्यादा फैशन पिछले साल था। जब बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने इस रंग के साथ प्यार दिखाया था। वहीं मलाइका अरोड़ा नए साल के जश्न में भी नियॉन रंग के साथ नजर आईं। जिसमें उनका हॉट लुक देख फैंस दीवाने हो गए थे।
मलाइका अरोड़ा से पहले ऐसी ड्रेस में दिख चुकी हैं सोनाक्षी सिन्हा लेकिन ग्लैमर के मामले में नहीं मार पाईं बाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा नए साल के जश्न के लिए परिवार संग गोवा छुट्टियां मनाने पहुंची थीं। वहीं साथ में उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी थे। गोवा में पूल किनारे मौज मस्ती की तस्वीरें मलाइका फैंस के साथ साझा करते भी दिखीं। जिसमे वो नियॉन हरे रंग के को-आर्ड सेट पहने दिखीं। रफल लुक और कोल्ड शोल्डर स्लीव वाले टॉप के साथ मलाइका ने हाफ शार्ट्स पहन रखे थे। वहीं मिस अरोड़ा ने ढेर सारे पोज भी इस लुक में दिए थे।
हालांकि मलाइका से पहले कुछ ऐसे ही कपड़ों में सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि उनके कपड़ों का स्टाइल मलाइका जैसा बोल्ड नही था। लेकिन सोनाक्षी के कपड़े काफी हद तक मिलते-जुलते हैं। दबंग गर्ल सोनाक्षी ने नियॉन हरे रंग का नॉटेड टॉप चुना था। जिसके साथ वो हरे रंग का पलॉजो मैच करते दिखीं। जबकि मलाइका ने शार्ट्स को चुना है। वहीं सोनाक्षी ने इस को-आर्ड सेट के साथ केप जैकेट भी पहन रखी है।
साथ में सीशेल नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ स्लीक स्ट्रेट हेयर में सोनाक्षी स्टाइलिश डीवा लग रही हैं। हालांकि सोनाक्षी का लुक मलाइका जितना ग्लैमरस नहीं लग रहा है। मलाइका और सोनाक्षी की इन तस्वीरों को देख आप खुद ही तय करें कि किसका लुक ज्यादा बेहतर है।