हर लड़की के लिए शादी एक खूबसूरत सपने की तरह होती है। दुल्हन की चाहत होती है कि वह अपनी शादी में सबसे सुंदर दिखे। उसके इस ख्वाब को पूरा करता है, मेकअप। इसके लिए वह बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट की तलाश में जुट जाती हैं। उसे पता होता है कि मेकअप आर्टिस्ट ही उसे परफेक्ट, स्टाइलिश और ग्लोसी लुक दे सकता है। मेकअप दुल्हन की खूबसूरती को चार-चांद लगा देता है। शादी में सभी की नजरे उस पर ही टीकी रहती हैं। बराती उसकी खूबसूरती का तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। अगर, आप भी चाहती हैं कि आपकी शादी में लोगों की नजरे आप पर ही टीकी रहें तो जान लें क्या मेकअप करें?
दुल्हन के लिए खास हैं ये मेकअप टिप्स, दिल जीत लेगा श्रृंगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेकअप का पहला स्टेप प्राइमर होता है। दुल्हन को सजाने के लिए सबसे पहले उसकी स्किन पर प्राइमर करें। यह आपके मेकअप को टिकाऊ बनाता है और आपको बार-बार मेकअप करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है। प्राइमर यूज करते वक्त ध्यान रखें कि वह ऑइल फ्री और अच्छी क्वालिटी का हो।