फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plus Size Fashion: प्लस साइज की महिलाओं के लिए हैं ये स्टाइलिंग टिप्स, फॉलो करने के बाद बढ़ेगा आत्मविश्वास

Thu, 08 Jun 2023 10:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 08 Jun 2023 10:32 AM IST
सार

अगर आपका साइज भी प्लस साइज है तो आप इन टिप्स को अपनाकर स्टाइलिश दिख सकती हैं। 

विज्ञापन
Best Styling Tips for Plus Size Girls Know Fashion Tips for Chubby Girl
plus size fashion - फोटो : instagram

Plus Size Fashion: महिलाएं अपने लुक्स को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए वो तरह-तरह के टिप्स फॉलो करती है। जिन महिलाओं का वजन नॉर्मल होता है, फैशन करते वक्त उनके सामने कोई दिक्कत नहीं आती है। परेशानी उनके सामने आती है, जो महिलाएं प्लस साइज की होती हैं। दरअसल, अक्सर महिलाएं अपने बढ़ते वजन के बाद नर्वस महसूस करने लगती हैं। जिस वजह से वो कपड़े खरीदते वक्त काफी ज्यादा कंफ्यूज हो जाती हैं। उन्हें ये चिंता रहती है कि उनके लिए हुए कपड़े उन पर कैसे लगेंगे। 



हालांकि प्लस साइज होना कोई बुरी बात नहीं हैं, ना इसमें कुछ अजीब है। पर, लोगों के तानों की वजह से महिलाओं का आत्मविश्वास काफी कम हो जाता है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट के बारे बताएंगे, जिनको पहनने से आप खुद कतराती होंगी, पर आपके ऊपर ये परफेक्ट लगेंगे। कई प्लस साइज एक्ट्रेस भी इस तरह के आउटफिट कैरी करती हैं। इस तरह के कपड़े पहन कर आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 

Best Styling Tips for Plus Size Girls Know Fashion Tips for Chubby Girl
plus size fashion - फोटो : instagram

पहनें स्लीवलेस आउटफिट

अगर आप स्लीवलेस आउटफिट पहनने में कतराती हैं तो आपको मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह से टिप्स ले सकती हैं। चबी गर्ल्स भी स्लीवलेस कपड़े कैरी कर सकती हैं। उनके ऊपर भी वो काफी ज्यादा अच्छा लगते हैं। 

Best Styling Tips for Plus Size Girls Know Fashion Tips for Chubby Girl
jeans - फोटो : instagram

हाई वेस्ट जींस के साथ पहनें क्रॉप टॉप

प्लस साइज की महिलाओं को लगता है कि क्रॉप टॉप उनके ऊपर अजीब लगेगा। पर, यदि आप इसे हाई वेस्ट जींस से साथ पहनेंगी तो ये आपके लुक को परफेक्ट लुक दे सकता है। बस इतना ध्यान रखें कि अपना लुक बदलने के बाद आप खुद नर्वस ना हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Styling Tips for Plus Size Girls Know Fashion Tips for Chubby Girl
plus size models - फोटो : dailymail

बिकनी

प्लस साइज की महिलाओं को बिकनी पहनने से मना किया जाता है। कई महिलाएं खुद भी इसे पहनकर असहज महसूस करती हैं। अगर ऐसा आपके साथ भी है पर, आपको बिकनी पहनना पसंद है तो आप बीच वियर में बिकनी के अलावा मनोकोनी, शॉर्ट कफ्तान कैरी कर सकती हैं। इस तरीके से आप बिकनी में कंफर्टेबल रहेंगी। 

विज्ञापन
Best Styling Tips for Plus Size Girls Know Fashion Tips for Chubby Girl
plus size fashion - फोटो : instagram

शेप वियर को करें कैरी

अगर आप कुछ फिटिंग का पहनने का सोच रही हैं तो शेप वियर आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। खासकर ड्रेस पहनते वक्त इसे पहनकर आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपके शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी भी दिखेगी नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed